{"_id":"65454b80b1402be6740885a0","slug":"happy-birthday-tabu-know-actress-filmy-career-love-life-real-name-net-worth-car-collection-unknown-facts-2023-11-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Happy B'day Tabu: लगन, मेहनत और अदाकारी के दम पर तब्बू ने बनाई अलग पहचान, अकेले खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Happy B'day Tabu: लगन, मेहनत और अदाकारी के दम पर तब्बू ने बनाई अलग पहचान, अकेले खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य
अदाकारी शानदार, खूबसूरती में अव्वल और दिलकश अदाओं से लोगों को दीवाना बना चुकीं अभिनेत्री तब्बू आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। 4 नवंबर, 1970 को हैदराबाद में जन्मीं तब्बू का पूरा नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है। अभिनेत्री ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 1985 की फिल्म 'हम नौजवान हैं' से की थी। हालांकि, उन्हें असली पॉपुलैरिटी 1994 की फिल्म 'विजयपथ' से मिली। 52 की उम्र में भी तब्बू हिंदी फिल्मों और वेब सीरीज के साथ-साथ साउथ मूवीज में भी अपने अभिनय का लोहा मनवा रही हैं। तकरीबन 38 वर्ष से इंडस्ट्री में एक्टिव तब्बू ने तमाम बेहतरीन फिल्में दी हैं। साथ ही अपनी मेहनत और लगन के दम पर खुद के लिए बड़ा साम्राज्य भी स्थापित किया है। आइए आज इस हसीन डीवा के जन्मदिन के खास अवसर पर इनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अहम पहलुओं और इनकी कुल संपत्ति पर गौर फरमा लेते हैं-
2 of 5
तब्बू
- फोटो : सोशल मीडिया
तब्बू ने अपने करियर में 'माचिस', 'बॉर्डर', 'चांदनी बार', 'विरासत', 'चीनी कम', 'दृश्यम', 'हैदर', 'गोलमाल अगेन' और 'भूल भुलैया 2' जैसी बेहतरीन हिंदी फिल्में दी हैं। अभिनेत्री को उनके शानदार अभिनय के लिए दो बार नेशनल अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। साथ ही वह पद्मश्री जैसा सम्मान भी अपने नाम कर चुकी हैं। 52 की उम्र में भी तब्बू अपने फैशन स्टेटमेंट और फिटनेस से यंग हसीनाओं को टक्कर देती नजर आती हैं। तब्बू हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम, बंगाली और मराठी भाषाओं की भी फिल्में कर चुकी हैं।
3 of 5
तब्बू
- फोटो : सोशल मीडिया
52 की हो चुकीं तब्बू आज भी सिंगल हैं, और अभिनेत्री ने इसका कारण अजय देवगन को बताया था। एक इंटरव्यू के दौरान तब्बू ने कहा था कि मैं और अजय एक-दूजे को 25 वर्ष से जानते हैं। बचपन में अजय देवगन, तब्बू के कजिन समीर आर्य के पड़ोसी और करीबी दोस्त हुआ करते थे। जब अभिनेत्री छोटी थीं तब समीर और अजय उन पर कड़ी नजर रखते थे। तब्बू ने यह भी खुलासा किया था कि जब भी कोई लड़का उन्हें देखता था कजिन और अजय मिलकर उसकी पिटाई कर देते थे। दोनों की वजह से ही तब्बू आज तक अकेली हैं।
Friday Box Office: राज कुंद्रा की 'यूटी 69' पर भारी पड़ी '12वीं फेल', 'आंख मिचोली'-'द लेडीकिलर' का ऐसा रहा हाल
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तब्बू
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, तब्बू रिलेशनशिप में तीन दफा रह चुकी हैं। अभिनेत्री को संजय कपूर के रूप में अपना पहला प्यार मिला था। दोनों की मुलाकात फिल्म 'प्रेम' के सेट पर हुई थी। दोनों ने एक-दूजे को डेट भी किया, लेकिन कुछ समय बाद ही इन्होंने अपनी राहें अलग कर लीं। संजय कपूर के बाद तब्बू की जिंदगी में साजिद नाडियाडवाला की एंट्री हुई। तब्बू ने दिव्या भारती के निधन के सदमे से उबरने में साजिद की मदद की थी। इसी दौरान दोनों करीब आ गए। हालांकि, तब्बू का यह प्यार भी मुकम्मल नहीं हो सका। साजिद नाडियाडवाला से रिश्ता खत्म होने के बाद तब्बू को साउथ सुपरस्टार नागार्जुन से प्यार हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों 10 वर्ष तक रिश्ते में रहे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था, और तब्बू एक बार फिर अकेली हो गईं।
दुखद: विद्या बालन के डेब्यू डायरेक्टर गौतम हलदर का निधन, अंतिम दर्शन करने कोलकाता के लिए रवाना हुईं अभिनेत्री
विज्ञापन
5 of 5
तब्बू
- फोटो : सोशल मीडिया
तब्बू आज एक लग्जरी जिंदगी जीती हैं। अभिनेत्री ने अपनी मेहनत के दम पर करोड़ों का साम्राज्य खड़ा किया है। रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेत्री की कुछ संपत्ति तकरीबन 22 करोड़ रुपये है। हर महीने वह 25 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई करती हैं। जानकारी है कि तब्बू एक फिल्म के लिए 2-4 करोड़ रुपये फीस के तौर पर लेती हैं। अभिनेत्री का मुंबई सहित हैदराबाद में एक आलीशान बंगला है। साथ ही उनके पास बीएमडब्ल्यू एक्स5, मर्सिडीज बेंज एस क्लास, फॉर्च्यूनर और ऑडी क्यू 7 जैसी लग्जरी गाड़ियों का भी कलेक्शन है।
Pankaj Tripathi: 'मैं अटल हूं' की शूटिंग के दौरान 60 दिन तक सिर्फ खिचड़ी खाकर रहे पंकज त्रिपाठी, यह है वजह
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।