फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Birthday Yash: मेहनत कर यश ने बनाई बेशुमार संपत्ति, पिता आज भी करते हैं ड्राइवर की नौकरी

Wed, 08 Jan 2020 12:40 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 08 Jan 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Yash: Know Lesser Known Facts About KGF 2 actor Yash
यश - फोटो : Twitter

KGF एक्टर यश (Yash) का आज जन्मदिन है। यश का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है। यश ने अपने करियर की शुरुआत मोगीना मनसु (Moggina Manasu) (2008) से की थी। इस फिल्म में उनके साथ राधिका (Radhika) थीं जिससे बाद में यश ने शादी कर ली। यश ने वैसे तो राजाधानी, मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी और किराटका जैसी फिल्में की हैं लेकिन उनकी पहचान केजीएफ चैप्टर 1 से ज्यादा होती है। यश के जन्मदिन पर आइए आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

Happy Birthday Yash: Know Lesser Known Facts About KGF 2 actor Yash
KGF

यश का जन्म कर्नाटक के हसन जिले में हुआ था। यश के पिता अरुण कुमार जे KSRTC ट्रांसपोर्ट सर्विस में काम करते थे। बाद में वह BMTC ट्रांसपोर्ट में ड्राइवर की नौकरी करने लगे। आज भी यश के पिता बस चलाते हैं। उनका मानना है कि इसी काम की बदौलत वह यश को इतना बड़ा बना पाए। इसलिए वो ये नौकरी कभी नहीं छोड़ेगे। यश के बचपन के दिन मैसूर में बीते थे जहां उन्होंने महाजन हाई स्कूल में अपनी स्कूली शिक्षा ली। अपनी पढ़ाई के तुरंत बाद, वह बिनाका नाटक मंडली में शामिल हो गए।

Happy Birthday Yash: Know Lesser Known Facts About KGF 2 actor Yash
युवा राजकुमार और श्रीदेवी के वेडिंग रिसेप्शन में यश - फोटो : instagram

यश ने साल 2013 के बाद कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ी। साल 2018 में रिलीज हुई केजीएफ कन्नड़ सिनेमा की सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्म थी। इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 250 करोड़ा का बिजनेस किया। जोकि कन्नड़ सिनेमा में अब तक का रिकॉर्ड है। यश ने अपनी को एक्टर राधिका  पंडित से शादी की है। मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी की शूटिंग के दौरान ही दोनों एक दूसरे पर मर मिटे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Yash: Know Lesser Known Facts About KGF 2 actor Yash
KGF ACTOR

दोनों की सगाई 12 अगस्त 2016 को गोवा में हुई। इसके बाद उन्होंने 9 दिसंबर 2016 को बैंगलोर में एक निजी समारोह में शादी की। इतना ही नहीं यश ने अपनी शादी के रिसेप्शन में पूरे कर्नाटक को न्योता दिया था। दोनों के दो बच्चे हैं। अपनी मेहनत के बलबूते यश ने आज जो पहचान बनाई है उसकी दुनिया दीवानी है। India Today के मुताबिक यश के पास 40 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी है। इनके पास एक तीन करोड़ का बंगला भी है।

विज्ञापन
Happy Birthday Yash: Know Lesser Known Facts About KGF 2 actor Yash
Rangasthalam, KGF - फोटो : amar ujala

यश अब एक एनजीओ चलाते हैं। ये संस्था कई जरूरत लोगों की मदद करती है। उन्होंने कई करोड़ों रुपये खर्च कर झील बनवाई है ताकि लोग साफ पानी पी सके। फिलहाल यश अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘KGF’ के दूसरे पार्ट की शूटिंग में व्यस्त है। अपनी इस आने वाली फिल्म के बारे में यश कई इंटरव्यूज़ में कहते सुनाई दिए हैं कि ये फिल्म पहले पार्ट के मुकाबले बड़े स्केल की और उससे बेहतर होगी। इस फिल्म में संजय दत्त भी नजर आने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed