फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लीक हो गया प्लान, इस तारीख को 'हैप्पी फिर भाग जाएगी'

Wed, 21 Feb 2018 10:32 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Feb 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
Happy Phirr Bhag Jayegi Starring Sonakshi Sinha And Diana Penty Release Date Announced
Happy Bhag Jayegi

अगर इस बार हैप्पी भागी नहीं, तो अगस्त में उससे मुलाकात जरूर होगी। पर मुश्किल यह है कि अबकी बार कहानी में दो-दो हैप्पी हैं। अगर दोनों ने भागने का प्लान बना लिया तो!



बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' के सीक्वेल का नाम 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' तय किया गया है। इससे पहले फिल्म के मेकर्स इसे 'हैप्पी भाग जाएगी रिटर्न्स' कह कर प्रमोट कर रहे थे। यह फिल्म 24 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म के प्रोड्यूजर आनंद एल राय ने मजेदार तरीके से यह जानकारी दी है-

Happy Phirr Bhag Jayegi Starring Sonakshi Sinha And Diana Penty Release Date Announced
Happy Bhag Jayegi Returns - फोटो : Twitter/@sonakshisinha

इस बार फिल्म में 'हैप्पी' नाम से दो-दो किरदार देखने को मिलेंगे। एक निभाएंगी डायना पेंटी, जो पहली फिल्म में थी। वहीं इस बार स्टार कास्ट में सोनाक्षी सिन्हा का भी नाम जुड़ गया है। मिली जानकारी के अनुसार उनके कैरेक्टर का भी नाम 'हैप्पी' ही होगा। हालांकि, शुरुआती दिनों में खबर आई थी कि सोनाक्षी सिन्हा फिल्म के सीक्वल में डायना पेंटी को रीप्लेस करेंगी। पर अब दोनों की हीरोइनें फिल्म का हिस्सा हैं। 

Happy Phirr Bhag Jayegi Starring Sonakshi Sinha And Diana Penty Release Date Announced
Happy Bhag Jayegi Returns - फोटो : Twitter/@sonakshisinha

निर्देशक आनंद एल राय की फिल्म 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' को भी मुदस्सर अजीज ही डायरेक्ट कर रहे हैं। मुदस्सर अजीज ने बताया "इस बार फिल्म में पुराने सभी कलाकारों के साथ दो और लोगों को कास्ट किया जाएगा। फिल्म के निर्माता आनंद राय से बातचीत के बाद तय किया गया है कि इस रोमांटिक कॉमेडी में दो नई कासिंटग की जाएगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Phirr Bhag Jayegi Starring Sonakshi Sinha And Diana Penty Release Date Announced
Jassi Gill

फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी रिटर्न्स' में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा मशहूर पंजाबी सिंगर जस्सी गिल भी नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज की तारीख का ऐलान करते हुए उन्होंने लिखा, 'इस बार दो हैप्पी हैं और दोनों सही हैं।'


विज्ञापन
Happy Phirr Bhag Jayegi Starring Sonakshi Sinha And Diana Penty Release Date Announced
हैप्पी भाग जाएगी - फोटो : self

फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' के क्लाइमैक्स में जब हरप्रीत हैप्पी कौर ने (डायना पेंटी) भारत लौटते समय एयरपोर्ट पर बिलाल अहमद (अभय देओल) के कान में कुछ कहा था। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म का सीक्वल जरूर बनेगा। करीब एक साल बाद फिल्म का प्रोजेक्ट फ्लोर पर गया है। फैन्स को उम्मीद है इस रॉम कॉम का सीक्वल भी मजेदार होगा।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed