साल में वैसे तो कई महीने होते हैं, लेकिन प्रेमियों और कपल्स को फरवरी का इंतज़ार खूब रहता है। कुछ अपने प्रेमी को खास महसूस कराने के लिए इसे सेलिब्रेट तो करते हैं तो कुछ लोग अपनी मोहब्बत का इजहार करने के लिए राह तकते हैं। तो अगर आप अपनी मोहब्बत को साथी बनाने के इजहार नहीं कर पा रहे हैं तो सुनिए कुछ ऐसे गाने जो आपके मन की बात कह देंगे।
Happy Propose Day 2021: नहीं कर पा रहे अपनी मोहब्बत का इजहार, तो सुनिए ये गानें जो आपके दिल की बात कह देंगे
- गाना- मौका मिलेगा तो हम बताएंगे तुम्हें कितना प्यार करते हैं सनम
- फिल्म-दिलवाले (1994)
दिलवाले का ये गाना उन लोगों पर बिल्कुल सटीक बैठता है, जो लोग प्यार इजहार करने का बस मौन ढूंड रहे हैं। मगर समय आने पर बोल नहीं पाते तो वे इस गाने को जरूर इस्तेमाल कर सकते हैं।
- गाना- हमेशा तुमको चाहा
- फिल्म- देवदास (2002)
जब रोमांटिक गानों की बात आती है तो हम भला रोमांस के किंग शाहरुख खान को कैसे भूल सकते हैं। उनकी कभी न भुलाई जाने वाली फिल्मों में से एक ‘देवदास’ जिसने भारतीय सिनेमा के इतिहास में चार चांद लगाया, उसका गाना ‘हमेशा तुमको चाहा’ काफ़ी सराहा गया। शाहरुख और ऐश्वर्या पर फिल्माए गए गाने में काफी दर्द देखने को मिला।
- गाना- मुझसे शादी करोगी
- फिल्म- मुझसे शादी करोगी
वहीं 2004 में आई बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ का टायटल सॉन्ग ने धूम चचा दी थी। सलमान भाई सीधे शादी का प्रपोजल लेकर पहुंच गए थे।
- गाना- मैं तेनू समझांवा की
- फिल्म- हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया
‘मैं तेनू समझांवा की’ गाना भी आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। जो आप नहीं समझा पा रहे शायद वो ये गाना समझा दे।