सब्सक्राइब करें

Jagjit Singh Birthday: जब चित्रा के प्यार में पागल जगजीत सिंह ने मांगा था उनके ही पति से शादी के लिए हाथ, बेटे की मौत का सदमा मरते दम तक नहीं भूले

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 08 Feb 2021 10:53 AM IST
विज्ञापन
Jagjit Singh Birthday Special: Lesser Known Facts About Ghazal Samrat
jagjit singh and chitra - फोटो : File Photo

अपनी लोकप्रिय गजलों से सभी के हृदय में अपना स्थान बनाने वाले महान गजल गायक जगजीत सिंह (Jagjit Singh Birthday) की आज जयंती है। जगजीत सिंह ने 150 से ज्यादा एलबम बनाईं। फिल्मों में गाने भी गाए, लेकिन गजल और नज्म ने उन्हें अद्वितीय लोकप्रियता दिलाई। 8 फरवरी 1941 को राजस्थान के गंगानगर में जगजीत सिंह  का जन्म हुआ था।

Trending Videos
Jagjit Singh Birthday Special: Lesser Known Facts About Ghazal Samrat
चित्रा सिंह के साथ जगजीत सिंह - फोटो : File Photo
पहले उनका नाम जगजीवन सिंह था बाद में उन्होंने इसे जगजीत सिंह कर लिया था। उनकी पढ़ाई जालंधर से हुई थी। जगजीत सिंह ने 1961 में अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो में गाने से शुरू की थी। जगजीत सिंह ने संगीत की शुरुआती शिक्षा पंडित छगन लाल शर्मा और उस्ताद जमाल खान से ली थी। 1965 में जगजीत सिंह अपने परिवार को बिना बताए मुंबई आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jagjit Singh Birthday Special: Lesser Known Facts About Ghazal Samrat
jagjit singh - फोटो : File Photo

मुंबई में काफी स्ट्रगल के बाद जगजीत सिंह को हिंदी सिनेमा में गाने का मौका मिला । 1967 में जब जगजीत काम ढूंढ रहे थे तब उनकी मुलाकात चित्रा दत्ता से हुई। चित्रा उस वक्त शादीशुदा थीं। चित्रा (Chitra Singh) मुंबई में जहां रहती थीं उनके सामने वाले घर में जगजीत का आना जाना लगा रहता था। यहीं पर दोनों की मुलाकात हुई थी।

Jagjit Singh Birthday Special: Lesser Known Facts About Ghazal Samrat
Jagjit Singh with family - फोटो : file photo

चित्रा और जगजीत एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे । दिसंबर 1969 में चित्रा ने अपने पति को तलाक दे दिया और जगजीत से शादी कर ली थी। जगजीत सिंह और चित्रा सिंह एक साथ कॉन्सर्ट करते थे। साल 1980 तक जगजीत सिंह गजल किंग बन चुके थे। प्राइवेट एलबम के साथ जगजीत ने फिल्मों में भी कई गजलें गाईं जिनमें 'प्रेम गीत', 'अर्थ', 'जिस्म', 'तुम बिन', 'जॉगर्स पार्क' जैसी फिल्में शामिल हैं।

विज्ञापन
Jagjit Singh Birthday Special: Lesser Known Facts About Ghazal Samrat
Jagjit Singh - फोटो : File Photo
चित्रा और जगजीत सिंह का एक बेटा विवेक हुआ। 20 साल की उम्र में विवेक की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस वजह से जगजीत और उनकी पत्नी काफी दुखी रहने लगे थे। जगजीत संगीत की दुनिया से दूर हो जाना चाहते थे। करीब एक साल तक उन्होंने कोई गाना नहीं गाया। जगजीत सिंह को उम्र भर अपने बेटे की मौत का दर्द सताता रहा। पंजाबी, बंगाली, गुजराती, हिंदी और नेपाली भाषाओं में गाना गाने वाले जगजीत सिंह को सरकार ने पद्मश्री और पद्मविभूषण से नवाजा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed