क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह अपने बेटे अगस्त्य के साथ नजर आ रहे हैं। हार्दिक पांड्या के इस क्यूट वीडियो पर प्रशंसकों और सितारों के खूब कमेंट्स आ रहे हैं। वीडियो में हार्दिक बेटे के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं।
हार्दिक पांड्या ने साझा किया बेटे के साथ नया वीडियो, नताशा स्टेनकोविक ने किया ये कमेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हार्दिक बेटे के साथ हाय फाइव कर रहे हैं। थोड़ी देर बाद वे कहते हैं कि 'चलो अब सो जा डैडी जा रहे हैं।' इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'अगस्त्य के साथ खेलने का वक्त। यही वह चीज है जिसे मैं सबसे ज्यादा मिस कर रहा हूं। मैं ये दिन अपनी पूरी जिंदगी याद रखूंगा।'
हार्दिक ने इसके साथ बेटे के साथ की एक तस्वीर भी पोस्ट की। जिसमें उन्होंने बेटे को कंधे पर ले रखा है। हार्दिक के इस पोस्ट पर नताशा स्टेनकोविक ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और रेड हार्ट इमोजी पोस्ट किया।
View this post on Instagram
Play time with Agastya, the thing I miss most. I'll remember these days for the rest of my life 🥰
A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93) on
हार्दिक पांड्या इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग में व्यस्त हैं जबकि नताशा स्टेनकोविक घर पर ही हैं। वह अपने बेटे अगस्त्य के साथ वक्त बिता रही हैं। नताशा अक्सर बेटे के साथ की तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। एक पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया था कि अगस्त्य तीन महीने का हो चुका है।
View this post on Instagram
We miss you @hardikpandya93 ❤️ 🎂 @thebakersden_ 😻
A post shared by Nataša Stanković✨ (@natasastankovic__) on
गौरतलब है कि 2020 की शुरुआत में हार्दिक और नताशा ने सगाई का एलान किया था। हार्दिक ने दुबई में नताशा को प्रपोज किया था और सगाई की अंगूठी पहनाई थी। इसी साल 30 जुलाई को नताशा ने बेटे को जन्म दिया। हार्दिक अक्सर बेटे के साथ की तस्वीरें साझा करते रहते हैं।