{"_id":"5b1f4e8f4f1c1bb36e8b7794","slug":"hardik-patel-said-everyone-should-respect-sunny-leone-like-others-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हार्दिक पटेल ने सनी लियोनी को लेकर कह दी ऐसी बात, अब हर कोई कर रहा है चर्चा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हार्दिक पटेल ने सनी लियोनी को लेकर कह दी ऐसी बात, अब हर कोई कर रहा है चर्चा
Thu, 14 Jun 2018 02:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 14 Jun 2018 02:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्मों में अपने हॉट एंड बोल्ड अंदाज के लिए हमेशा चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी को लेकर गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने बड़ी बात कह दी है। उन्होंने सनी लियोनी की तुलना बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों से कर दी है। हार्दिक पटेल के इस बयान की चर्चा हर कोई कर रहा है।
2 of 5
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार हार्दिक पटेल का मानना है कि सनी लियोनी को लेकर हमें और फिल्मी दर्शकों का अपना नजरिया बदलना चाहिए। हार्दिक पटेल ने कहा कि पोर्न स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं सनी लियोनी को परदे पर उस नजरिये से देखा जाना चाहिए, जिस नजर से हम एक्ट्रेस नर्गिस, श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित जैसी अन्य बॉलीवुड एक्ट्रेस को देखते हैं।
3 of 5
मीडिया ने जब हार्दिक पटेल से सनी लियोनी को लेकर उनके नजरिए के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा- 'हम सनी लियोनी को फिल्मी परदे पर गलत नजर से क्यों देखते हैं? उन्हें बॉलीवुड की अन्य एक्ट्रेस की तरह देखने में लोगों को दिक्कत क्या है।' हार्दिक पटेल ने यह भी कहा है- 'अगर हम अब भी सनी लियोनी को उनकी पुरानी छवि के तौर पर ही देखेंगे, तो यह देश कभी नहीं बदल सकता है। उन्हें भी अन्य एक्ट्रेस की तरह पूरा सम्मान मिलना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पता हो कि सनी लियोनी बॉलीवुड में कदम रखने से पहले पोर्न इंड्रस्ट्री का जाना-माना चेहरा थीं। वह भारतीय टीवी पर साल 2011 में 'बिग बॉस' सीजन पांच में नजर आईं थी। इसके बाद सनी ने काफी सुर्खियां बटोरीं। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखा। बतौर डांसर और होस्ट के तौर पर सनी का करियर सक्सेसफुल रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
वहीं बात करें सनी लियोनी की अपकमिंग फिल्मों की तो वह इन दिनों अपनी बायोपिक ‘करनजीत कौर- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन’ की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। उनकी यह बायोपिक जल्द ही OTT प्लेटफार्म ZEE5 पर प्रसारित की जाएगी। इसके अलावा वह तेलुगू फिल्म 'वीरमांदेवी' की शूटिंग भी कर रही हैं। इस फिल्म में वह मुख्य किरदार में नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।