{"_id":"6333a84692c0b3741f59b748","slug":"harrdy-sandhu-and-parineeti-chopra-code-name-tiranga-set-in-turkey-as-aamir-khan-film-laal-singh-chaddha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Code Name Tiranga: जिस देश में शूटिंग का सोचने पर ट्रोल हो गए आमिर, वहां पूरी फिल्म शूट कर आईं परिणीति चोपड़ा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Code Name Tiranga: जिस देश में शूटिंग का सोचने पर ट्रोल हो गए आमिर, वहां पूरी फिल्म शूट कर आईं परिणीति चोपड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 28 Sep 2022 07:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Code Name Tiranga
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना संक्रमण काल में अभिनेता आमिर खान के अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग के लिए तुर्की में लोकेशन देखने जाने पर ट्रोल होने का मामला अब भी लोग भूले नहीं हैं। लेकिन, आपको ये जानकर हैरानी हो सकती है कि तकरीबन उसी समय तुर्की में ही एक और हिंदी फिल्म की शूटिंग के लिए न सिर्फ लोकेशन देखी गई बल्कि पूरी फिल्म ही वहां शूट कर ली गई। ये सनसनीखेज खुलासा खुद इस फिल्म की अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने यहां मुंबई में मंगलवार क किया।
2 of 5
Code Name Tiranga
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और मशहूर पंजाबी गायक हार्डी संधू की फिल्म 'कोड नेम तिरंगा' अगले महीने रिलीज हो है। लेखक, निर्देशक रिभु दासगुप्ता की इस फिल्म के स्पेशल ट्रेलर प्रिव्यू के दौरान परिणीति चोपड़ा के साथ हार्डी संघू, शरद केलकर, रजत कपूर, दिब्येंदु भट्टाचार्य, शिशिर शर्मा व अन्य कलाकार मौजूद रहे। इस अवसर पर परिणीति चोपड़ा ने इस फिल्म की न सिर्फ शूटिंग लोकेशन का खुलासा किया बल्कि फिल्म में अपने किरदार के बारे में भी विस्तार से बताया।
3 of 5
Code Name Tiranga
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'कोड नेम तिरंगा' एक जासूस की कहानी है। परिणीति चोपड़ा इसमें एक रॉ एजेंट की भूमिका निभा रही हैं। परिणीति चोपड़ा कहती हैं, ‘हिंदी सिनेमा में महिला रॉ एजेंट पर बहुत कम फिल्में बनी हैं। इस किरदार को लेकर मैं बहुत ही ज्यादा उत्साहित हूं। बॉलीवुड में अब तक मेरी छवि बबली गर्ल की रही है। लेकिन, इस फिल्म के बाद मेरी छवि लगी बदल जाएगी। अब लोग मुझे एक्शन हीरोइन कहने लगेंगे।' परिणीति चोपड़ा पहली बार 'कोड नेम तिरंगा' में एक्शन करती नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Code Name Tiranga
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
परिणीति चोपड़ा कहती है, 'इस फिल्म के लिए मैंने फिल्म के एक्शन डायरेक्टर के साथ छह महीने तक ट्रेनिंग की है। पहली बार एक्शन कर रही थी तो, इस बात को लेकर बहुत तनाव था। जैसे ही मौका मिलता था, उस समय ही ट्रेनिंग लेती रहती थी और खुद अकेले भी अभ्यास करती थी। मैं यह नहीं देखती थी कि होटल के कमरे में हूं, या फिर किसी गली में। बस एक्शन की धुन सवार थी।'
विज्ञापन
5 of 5
Code Name: Tiranga
- फोटो : Social media
'कोड नेम तिरंगा' की शूटिंग लॉकडाउन के दौरान तुर्की में हुई। परिणति कहती हैं, 'डर के माहौल में हमने शूटिंग पूरी की। अगले दिन क्या होगा, कहां शूटिंग होगी, किसी को पता नही था। यूनिट के कुछ लोगों को कोविड भी हो गया था। मुंबई से मेरे पास बार बार दोस्तों के फोन आ रहे थे और पूछ रहे थे, पूरी दुनिया में लॉकडाउन लगा है और तुम वहां शूटिंग कर रही हो।’ शूटिंग के दौरान भारतीय खाना न मिलने की दिक्कत के बारे में भी परिणीति ने विस्तार से बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।