हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सपना के गानों और उनके ठुमकों के हरियाणा ही नहीं पूरे देश में लोग दीवाने हैं। सपना आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं। कुछ ही देर में सपना के पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल भी होने लगते हैं। हाल ही में सपना ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उनका अंदाज देख सभी हैरान रह गए।
Sapna Choudhary: डांसिंग क्वीन के नए रूप ने किया हैरान, बोलीं- एक सपना से तंग हो संभल जाओ...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, सपना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में एक नहीं तीन सपना दिखाई दे रही हैं। ये एक कपड़ों की ट्रांजिशन रील है, जिसमें वह पहले नाइट सूट में नजर आती हैं और फिर वेस्टर्न ड्रेस में दिखाई देती हैं। इसके बाद वह एक तरफ लहंगे में, तो दूसरी ओर साड़ी में नजर आती हैं। तीनों ही लुक में सपना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फैंस को भी सपना का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
सपना चौधरी ने वीडियो को शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन भी लिखा है। सपना ने हंसने वाली इमोजी के साथ लिखा, ‘एक सपना से तंग संभल जाओ दो और आ गई हैं।’ इस वीडियो पर फैंस भी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'गजब', तो दूसरे ने लिखा, 'लव यू मैम आप बहुत क्यूट हैं।' वहीं, कुछ यूजर्स सपना के लुक की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ हार्ट इमोजी कमेंट कर रहे हैं।
बता दें कि हाल ही में सपना चौधरी का गाना 'दामन' रिलीज हुआ है, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया है। इस गाने में सपना के देसी अवतार ने फैंस का दिल जीत लिया था। वहीं, इससे पहले रिलीज हुए गाने 'कामिनी' को भी बढ़िया रिस्पांस मिला था। ज्ञात हो कि सपना चौधरी सलमान खान के शो 'बिग बॉस' का भी हिस्सा रह चुकी हैं।