फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vijay Devarakonda: 'मैंने उन्हें मैसेज किया', विजय देवरकोंडा ने सारा को डेट करने के सवाल पर दिया ये जवाब

Wed, 10 Aug 2022 11:22 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 10 Aug 2022 11:22 AM IST
विज्ञापन
Liger actor Vijay deverakonda reaction on sara ali khan wish to date him said Okay but I am a better actor
सारा अली खान, विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम

साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा पैन इंडिया स्टार बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अभिनेता अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाइगर' का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इसी बीच अब विजय देवरकोंडा ने सारा अली खान को डेटिंग की बात का जवाब दे दिया है। सारा अली खान 'कॉफी विद करण' के सीजन 7 में जब नजर आई थीं तब अभिनेत्री ने कहा था कि वह विजय देवरकोंडा के डेट करना चाहती हैं। अभिनेत्री की इस बात पर अब विजय देवरकोंडा ने बड़ा ही शानदार जवाब दिया है। 

Liger actor Vijay deverakonda reaction on sara ali khan wish to date him said Okay but I am a better actor
विजय देवरकोंडा - फोटो : social media

विजय देवरकोंडा ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें अभिनेता से सारा अली खान के बयान पर उनकी प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'ठीक है, लेकिन मैं एक बेहतर अभिनेता हूं। मैंने उन्हें (सारा) मैसेज किया था। यह बहुत प्यारा है जो उन्होंने ऐसा कहा है।' इस दौरान विजय देवरकोंडा से ये भी पूछा गया कि क्या वह वास्तव में उन्हें डेट करना चाहेंगे, विजय ने कहा, 'मैं रिलेशनशिप शब्द भी ठीक से नहीं कह सकता। मैं एक में कैसे हो सकता हूं?'

 

Liger actor Vijay deverakonda reaction on sara ali khan wish to date him said Okay but I am a better actor
सारा अली खान, करण जौहर, जाहन्वी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सारा अली खान अपनी दोस्त और अभिनेत्री जान्हवी कपूर के साथ 'कॉफी विद करण' में पहुंची थीं। इस दौरान करण ने सारा अली खान से उस अभिनेता का नाम पूछा था, जिस पर सारा अली खान को क्रश है। करण के इस सवाल का जवाब देने से पहले तो सारा मना कर दिया था। लेकिन फिर वह धीरे से विजय देवरकोंडा कहती हैं। सारा अली खान के इस जवाब पर जान्हवी अपनी हंसी नहीं रोक पाई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Liger actor Vijay deverakonda reaction on sara ali khan wish to date him said Okay but I am a better actor
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें 'लाइगर' की तो इस फिल्म में विजय देवरकोंडा एक फाइटर का किरदार अदा कर रहे हैं और इसी के साथ उनका बॉलीवुड में डेब्यू भी होने जा रहा है। फिल्म में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे के अलावा एक्ट्रेस सौम्या कृष्णन भी अहम किरदार में हैं। यह फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। वहीं, इस फिल्म में माइक टायसन कैमियो करने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed