Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Haryanvi Song: Sapna Choudhary's new song 'patli kamar' set on fire as soon as it was released, seeing the desi style, looted the hearts of the fans
{"_id":"616ba88b635445329b69eecb","slug":"haryanvi-song-sapna-choudhary-s-new-song-patli-kamar-set-on-fire-as-soon-as-it-was-released-seeing-the-desi-style-looted-the-hearts-of-the-fans","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Haryanvi Song: सपना चौधरी के नए गाने 'पतली कमर' ने रिलीज होते ही लगा दी आग, देसी अंदाज ने लूट लिए फैंस के दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Haryanvi Song: सपना चौधरी के नए गाने 'पतली कमर' ने रिलीज होते ही लगा दी आग, देसी अंदाज ने लूट लिए फैंस के दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Sun, 17 Oct 2021 10:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 1
पतली कमर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देशभर में अपने डांस से जमकर धमाल मचाने वाली हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी आजकल फिर चर्चाओं में हैं। सपना चौधरी अपने एक नए गाने के चलते इंटरनेट पर खूब ट्रेंड कर रही हैं। 15 अक्तूबर को सपना चौधरी का यू-ट्यूब पर नया गाना 'पतली कमर' रिलीज हुआ है। महज दो दिन से भी कम वक्त में ये गाना लाखों बार उनके फैंस ने देख लिया है। इस वीडियो में सपना एक बार फिर अपने पुराने और चर्चित हरियाणवी अंदाज में दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में उनके साथ हरियाणवी एक्टर विवेक दहिया ऊर्फ एंडी दहिया नजर आ रहे हैं। इस गाने को यूके हरियाणवी नाम के सिंगर ने गाया है। जबकि इसको संगीत दिया है जीआर. म्यूजिक ने। इस गीत के निर्देशक पवन गिल हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा गाना
सपना चौधरी का ये गाना सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। सबसे पहले इस गाने का टीजर सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। इस टीजर के साथ सपना ने कैप्शन में इसकी रिलीज डेट को लेकर जानकारी दी थी। इसके बाद जब ये गाना 15 अक्टूबर को रिलीज हुआ तो फैंस ने इसको खूब पसंद किया है।
करीब 10 लाख बार देखा गया गाना
सपना के इस नए गाने के यू-ट्यूब व्यूज की बात करें तो इसे करीब 10 लाख बार देखा जा चुका है। इस गाने में सपना अपने पारंपरिक हरियाणवी स्टाइल में खूब लटके झटके दिखाए हैं। इस गाने का बैकग्राउंड गांव पर आधारित है। फैंस इस गाने पर अपनी अलग अलग राय रख रहे हैं। फैंस कॉमेंट सेक्शन में जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।