फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hazel Keech Birthday: बेहद रोमांटिक है युवराज सिंह और हेजल कीच की प्रेम कहानी, ऐसे हुई थी पहली मुलाकात

Tue, 28 Feb 2023 10:32 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 28 Feb 2023 10:32 AM IST
विज्ञापन
Hazel Keech Birthday special Know Unknown Facts about her life and love story with Yuvraj Singh
हेजल कीच, युवराज सिंह - फोटो : amar ujala

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने क्रिकेटर्स से शादी रचाई है। इसी श्रेणी में एक्ट्रेस और इंडियन क्रिकेटर युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच का नाम भी आता है। हेजल ने इंडस्ट्री में ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया है, इसके बावजूद फिल्मी जगत में उनकी एक अलग पहचान है। आज हेजल अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें और युवराज के साथ उनकी लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं।

Hazel Keech Birthday special Know Unknown Facts about her life and love story with Yuvraj Singh
हेजल कीच - फोटो : social media

एक्ट्रेस हेजल कीच का जन्म 28 फरवरी 1987 को इंग्लैंड में हुआ था। हेजल के पिता ब्रिटिश नागरिक थे और मां भारतीय मूल की नागरिक थीं। अभिनेत्री ने अपनी स्कूलिंग लंदन से की थी। बहुत कम लोगों को पता है कि हेजल का असली नाम 'रोज डॉन' है। स्कूल के दिनों से ही हेजल को डांस का काफी शौक था। उन्होंने वहां  इंडियन क्लासिकल, वैस्टर्न ब्रिटिश कंटैम्परी डांस सीखे थे।

Hazel Keech Birthday special Know Unknown Facts about her life and love story with Yuvraj Singh
हेजल कीच - फोटो : social media

आपको बता दें कि 18 साल की उम्र में हेजल भारत में वेकेशन मनाने आईं और फिर यहीं की होकर रह गईं। अभिनेत्री ने साल 2007 में आई तमिल फिल्म 'बिल्ला' में आइटम सॉन्ग करती नजर आई थीं। इस डांस नंबर के लिए हेजल ने खूब तारीफें बटोरी थीं। इसके बाद वह सलमान खान की फिल्म 'बॉडीगार्ड' में करीना के साथ सपोर्टिंग रोल में नजर आईं, जहां से उन्हें इंडस्ट्री में काफी पहचान मिली थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hazel Keech Birthday special Know Unknown Facts about her life and love story with Yuvraj Singh
हेजल कीच और युवराज - फोटो : social media

इसके बाद हेजल ने लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद  युवराज से 30 नवंबर 2016 को शादी की थी और आज साथ में एक खुशहाल जीवन बिता रहे हैं। एक इंटरव्यू में युवराज ने बताया था कि हेजल को डेट के लिए मनाने में उन्हें तीन साल लगे थे। उन्होंने कहा कि जब भी वह हेजल से कॉफी डेट के लिए पूछते थे, तब वह राजी तो हो जाती थीं, लेकिन डेट वाले दिन पूरा समय अपना फोन ऑफ रखती थीं और मिलने भी नहीं आती थीं। कुछ वक्त साथ बिताने के बाद युवराज ने हेजल को प्रपोज किया था और हेजल ने भी हां कर दिया था।

विज्ञापन
Hazel Keech Birthday special Know Unknown Facts about her life and love story with Yuvraj Singh
हेजल कीच और युवराज - फोटो : social media

हेजल और युवराज आज अपनी शादीशुदा जिंदगी को काफी एंजॉय कर रहे हैं और एक-दूसरे के साथ काफी खुश हैं। आए दिन दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की फोटो शेयर करते रहते हैं। फैंस को भी इनकी जोड़ी बेहद पसंद आती है।  

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed