फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच ने सुनाई आपबीती, फोटो शेयर कर दिखाए हालात

Sun, 20 Jan 2019 06:45 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sun, 20 Jan 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
hazel keech share a photo with sad story on ten years challenge
hazel keech

देशभर में इन दिनों #10YearChallenge सिर चढ़कर बोल रहा है। इसमें आमजन से लेकर फिल्मी सितारें भी खुद की 10 साल पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करने में पीछे नहीं हट रहे हैं। ऐसे में इस कड़ी में एक नाम और जुड़ गया है। बात कर रहे हैं भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की पत्नी और अभिनेत्री हेजल कीज की। जी हां, हेजल ने भी इस चैलेंज को स्वीकारते हुए एक तस्वीर शेयर की जिसे देख उनके फैन्स चौंक गए हैं। इस तस्वीर के पीछे का दुखभरा सच भी हेजल ने बताया है....

hazel keech share a photo with sad story on ten years challenge
युवराज सिंह और हेजल कीच - फोटो : ht

हेजल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीर साझा की है उसमें वो बिना मेकअप नजर आ रही है। यही वजह है कि उनके फैन्स ये तस्वीर देख हक्का-बक्का रह गए हैं। हेजल ने तस्वीर को शेयर करते  हुए लिखा है कि वह डिप्रेशन में थीं। 'मेरी यह तस्वीर ऐसे समय की है जब मैं पूरे दिन भूखी रहा करती थी, भूखे रहने की वजह थी कि मैं पतली  होना चाहती थी, मैं फिर भी लोगों से हंस कर मिला करती थी, मैंने उस दौरान अपनी सभी तकलीफों को छिपाने की भी कोशिश की थी। '

 

Here is my #10yearchallenge 22 years on the right VS almost 32 years on the left.... and how far I’ve come! I was battling depression, starving myself, had bulimia, dyed my hair dark and kept it long trying to fit in a please everyone around me but hiding all the pain with a smile and joke so no one knew. Today, i can confidently talk about what I’ve gone through, i dont care what others think of me, i finally had the courage to cut my hair, i dont try and fit in anymore and i am happier, healthier and more at peace with myself than i ever imagined i could be! Wahooo #personalcelebration thanks whoever started the 10 year challenge ❤️

A post shared by Hazel Keech Singh (@hazelkeechofficial) on

hazel keech share a photo with sad story on ten years challenge
हेजल कीच

गौरतलब है कि हेजल भारतीय मूल की ब्रिटिश मॉडल हैं। साल 2016 में क्रिकेटर युवराज सिंह संग शादी रचाई थी। हेजल को सलमान खान कि फिल्म बॉडीगार्ड में भी देखा गया था। फिल्म में वह एक छोटे से यादगार रोल में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने फिल्म मैक्जिमम में एक आइटम नंबर भी किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
hazel keech share a photo with sad story on ten years challenge
hazel keech

बता दें कि बीते वर्ष 2018 की 12 दिसंबर को ईशा अंबानी की शादी में क्रिकेटर युवराज सिंह अपनी पत्नी हेजल कीच को लेकर पहुंचे थे । युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी 30 नवंबर 2016 को हुई थी । शादी के बाद से हेजल ने खुद को लाइम लाइट से दूर कर लिया । करीब 2 साल बाद हेजल कीच पति युवराज के साथ ईशा अंबानी की शादी में नजर आईं ।

विज्ञापन
hazel keech share a photo with sad story on ten years challenge
yuvraj singh and hazel keech

इसी के साथ दोनों के फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी भी सामने आई थी। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, युवराज सिंह पिता बनने वाले हैं। ईशा अंबानी की पार्टी में पहुंचने के दौरान हेजल अपने पेट को हाथ से कवर करती नजर आई थीं। तभी से कयास लगाए जाने लगे थे कि वो मां बनने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed