फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aditi Rao: लंदन में 17 घंटे एयरपोर्ट पर फंसी रहीं अदिति, सामान देरी से पहुंचाने के लिए एयरलाइन को लगाई फटकार

Wed, 26 Jun 2024 05:15 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 26 Jun 2024 05:15 PM IST
विज्ञापन
Heeramandi actress Aditi Rao Hydari called out Heathrow Airport and British Airways for delaying baggage
अदिति राव हैदरी  - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति राव हैदरी सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' के लिए चर्चा में हैं। उन्होंने संजय लीला भंसाली की डेब्यू सीरीज में बिब्बो जान का किरदार निभाया है। इसके अलावा अदिति हाल ही में, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की रिसेप्शन पार्टी में भी नजर आई थीं। अब हाल ही में अभिनेत्री लंदन पहुंची थीं और उनके साथ वहां कुछ ऐसा हो गया, जिसके बाद उन्हें अपने इस फैसले पर जरूर पछतावा हुआ होगा। आइए जानते हैं कि मामला क्या है।

Heeramandi actress Aditi Rao Hydari called out Heathrow Airport and British Airways for delaying baggage
अदिति राव हैदरी  - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने हीथ्रो एयरपोर्ट और ब्रिटिश एयरवेज के खिलाफ एक्स पर अपनी शिकायत लिखी। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि अभिनेत्री को और अन्य यात्रियों को उनके सामान के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। एयरलाइन द्वारा जल्द से जल्द समाधान का वादा करने के बावजूद अभिनेत्री को 17 घंटे बाद भी अपने लगेज के लिए इंतजार करना पड़ा।

Heeramandi actress Aditi Rao Hydari called out Heathrow Airport and British Airways for delaying baggage
अदिति राव हैदरी  - फोटो : सोशल मीडिया

हीथ्रो एयरपोर्ट और ब्रिटिश एयरवेज को निशाने पर लेते हुए अदिति ने एक्स पर लिखा, "मुंबई से फ्लाइट दोपहर 2:15 बजे लंदन में उतरी। अभी शाम के 6:02 बज रहे हैं। थके हुए यात्री, भूखे बच्चे, व्हीलचेयर पर बैठे लोग खाली लगेज बेल्ट पर इंतजार कर रहे हैं, उनके पास कोई जानकारी नहीं है और कोई जिम्मेदारी नहीं है, सिवाय क्यूआर कोड के, जो उस एयरपोर्ट के लिए दिए जा रहे हैं, जहां कथित तौर पर तकनीक क्रैश हो गई है! "

विज्ञापन
विज्ञापन
Heeramandi actress Aditi Rao Hydari called out Heathrow Airport and British Airways for delaying baggage
अदिति राव हैदरी  - फोटो : सोशल मीडिया

जब ब्रिटिश एयरवेज ने उनसे माफी मांगी, तो अदिति ने जवाब दिया, "एयरपोर्ट पर 5 घंटे तक इंतजार किया... और अब मैं अपने बैग के बिना एयरपोर्ट से निकल रही हूं, जैसा कि कई अन्य परेशान लोग हैं। जिन लोगों के पास दवाइयां, एपिपेन और अन्य जरूरी सामान हैं। इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि हमें 24 घंटे के भीतर हमारा सामान मिल जाएगा। इस गड़बड़ी के लिए माफी मांगना वाकई काफी नहीं है... यह शर्मनाक है।"

विज्ञापन
Heeramandi actress Aditi Rao Hydari called out Heathrow Airport and British Airways for delaying baggage
अदिति राव हैदरी  - फोटो : सोशल मीडिया

एक्स पर ट्वीट करने से पहले अदिति ने हीथ्रो हवाई अड्डे के आधिकारिक अकाउंट से भी संपर्क किया था, लेकिन उनके जवाब का स्क्रीनशॉट साझा करने के बाद उन्होंने दावा किया कि उन्होंने इस मुद्दे से अपना पल्ला झाड़ लिया है।

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने मुंबई में खरीदा नया दफ्तर, पहले से इतनी प्रॉपर्टी के मालिक हैं बिग बी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed