फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थ्रोबैक: चार बच्चों के पिता सलीम खान से शादी करने का हेलन को हुआ था अफसोस, ऐसी थी दोनों की प्रेम कहानी

Thu, 21 Oct 2021 11:52 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 21 Oct 2021 11:52 AM IST
विज्ञापन
Helen once admitted that she felt guilty marrying married man salim khan
हेलन, सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया

प्यार कब किसे और किससे हो जाए ये सामने वाला कई बार समझ नहीं पाता। हिंदी फिल्म जगत में प्यार और रिश्ते के कुछ ऐसे ही रुप देखने को मिले हैं जिन्हें आम तौर पर समझना काफी मुश्किल है लेकिन इंडस्ट्री में ये काफी आम बात है। बॉलीवुड की बहुत सी हसीनाएं ऐसी रही हैं जिन्हें शादीशुदा मर्द से प्यार हो गया और उन्होंने समाज की ना सुनकर अपने दिल की सुनी और शादी भी रचा ली। इसमें गुजरे जमाने की अभिनेत्री हेलन का नाम भी शामिल है।



ऐसी है हेलन और सलीम की प्रेम कहानी

हेलन हिंदी फिल्मों में अपने डांस के लिए काफी मशहूर रहीं। उन्होंने पर्दे पर ज्यादा एक्टिंग नहीं की लेकिन अपने डांस से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री का हुलिया ही बदल दिया। उनके यादगार डांस नंबर आज भी सारी अभिनेत्रियों के आइटम सॉन्ग पर भारी पड़ते हैं। सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री के कई सितारे हेलन पर फिदा थे। खुद शादीशुदा सलीम खान भी हेलन को देखकर होश खो बैठे थे और उन्हें हेलन से प्यार हो गया था। वहीं हेलन ने भी सलीम से प्यार करने के बाद शादी कर ली थी।

Helen once admitted that she felt guilty marrying married man salim khan
सलीम खान और हेलन - फोटो : फाइल

हालांकि एक वक्त ऐसा भी था जब हेलन ने इस बात को स्वीकार किया था कि उन्हें शादीशुदा सलीम खान से शादी करने का अफसोस हुआ था। सलीम पहले से सुशीला चरक से शादी के बंधन में बंधे हुए थे और उनके चार बच्चे हो चुके थे सलमान, अरबाज, सोहेल और अलविरा खान। सलीम की सुशीला से पहली मुलाकात उनके करियर शुरू होने से पहले हुई थी और फिर पांच साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने शादी कर ली थी।

Helen once admitted that she felt guilty marrying married man salim khan
सलीम खान

इसके बाद सलीम का इंडस्ट्री में नाम होने लगा और वो काम में व्यस्त हो गए वहीं सुशीला घर देखने लगी। इसी दौरान सलीम और हेलन की मुलाकात हुई और दोनों को एक दूसरे का साथ अच्छा लगने लगा था इसके बाद दोनों ने साल 1980 में शादी कर ली। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलीम खान ने कहा था कि, 'मुझे पता नहीं चला कि कब मैंने उससे प्यार कर लिया और कब हमने फैसला किया कि हम शादी करेंगे। हमने बस सोचा कि अब हमें शादी करनी है'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Helen once admitted that she felt guilty marrying married man salim khan
सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया

हेलन ने इस शादी पर बात करते हुए कहा था, 'हां ये बात मुझे परेशान करती है कि मैंने एक शादीशुदा मर्द से शादी की थी और शुरू में मुझे इस बात से काफी परेशानी भी होती थी। सलीम में कुछ बात ऐसी थी जो उन्हें और लोगों से अलग बनाती है। उन्होंने मेरा सम्मान किया और कभी भी मेरा नाम खराब नहीं होने दिया'।

विज्ञापन
Helen once admitted that she felt guilty marrying married man salim khan
सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया

हेलन संग परिवार के दूसरे लोगों के संबंध के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि, 'बच्चों ने वैसे ही प्रतिक्रिया दी जैसे उनकी मां ने दी। ऐसा नहीं था कि सलमा ने इस रिश्ते को खुशी खुशी स्वीकार कर लिया था और ऐसा होता तो इसके लिए उन्हें कोई अवॉर्ड देना पड़ता। हालांकि सलीम खान की पत्नी और बच्चों ने हेलन को अपने घर ही नहीं दिल में जगह दी और आज भी वो सारे बच्चे उन्हें मां का सम्मान ही देते हैं'। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed