{"_id":"630dfb5fef838b598126f6e0","slug":"help-of-mythological-story-and-south-stars-rajamouli-will-karan-jaohar-film-brahmastra-survive-on-box-office","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Brahmastra: पौराणिक कहानी और साउथ का सहारा, करण जौहर का ये पैंतरा 'ब्रह्मास्त्र' को दिला पाएगा मोटा मुनाफा!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Brahmastra: पौराणिक कहानी और साउथ का सहारा, करण जौहर का ये पैंतरा 'ब्रह्मास्त्र' को दिला पाएगा मोटा मुनाफा!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2022 में बॉलीवुड जिन हालातों का सामना कर रहा है, वो शायद पहले कभी नहीं देखा होगा। बड़े-बड़े सितारे अपना किला नहीं बचा पा रहे हैं, उनकी हर फिल्म फ्लॉप लिस्ट में शामिल हो जा रही है। पिछले दिनों बॉक्स ऑफिस पर आई आमिर खान की 'लाल सिंह चड्डा' और अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' की जो हालत हुई है, उससे सभी बॉलीवुड वाले डरे हुए हैं। वहीं इस महीने 9 सितंबर को रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' भी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को हिंदी के अलावा कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म को साउथ के सितारों और पौराणिक कहानी के जरिए बेचने की कोशिश की जा रही है। लेकिन सवाल ये है कि जब करण जौहर की लाइगर डूब गई तो ब्रह्मास्त्र क्या कमाल दिखा पाएगी?
2 of 4
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : सोशल मीडिया
ब्रह्मास्त्र को लेकर एक उम्मीद ये भी जताई जा सकती है कि फिल्म का कंटेट पौराणिक कहानी से प्रेरित है, ऐसे में ये हो सकता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस का दरिया पार कर ले जाए। लेकिन कुछ दिनों पहले अक्षय कुमार की भी ऐतिहासिक फिल्म सम्राट पृथ्वीराज का जो हश्न हुआ है, उसके बाद से तो ऐसा होना भी मुश्किल ही लग रहा है, क्योंकि सम्राट पृथ्वीराज तो टैक्स फ्री होने के बाद भी सफल नहीं हो पाई।
3 of 4
ब्रह्मास्त्र फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों साउथ और बॉलीवुड दोनों में एक नया ट्रेंड चल रहा है कि साउथ के सितारे बॉलीवुड सितारों के साथ नजर आ रहे हैं वहीं बॉलीवुड वाले साउथ का हाथ थामकर बॉक्स ऑफिस की गहरी खाई को पार करने की कोशिश कर रहे हैं। लाल सिंह चड्ढा और विक्रांत रोणा के साथ यही टोटका अपनाया गया था, लेकिन लाल सिंह चड्ढा डिजास्टर साबित हो गई और विक्रांत रोणा ने कन्नड़ में कीर्तिमान बनाया वहीं इस फिल्म को हिंदी में दर्शक ही नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइगर के फ्लॉप होने से परेशान करण जौहर ने ब्रह्मास्त्र के लिए एक नया पैंतरा अपनाया है। वह अपनी फिल्म का प्रमोशन साउथ के दिग्गज सितारों से करा रहे हैं, जिससे निगेटिव कैम्पेनिंग से बचा जा सके। कुछ दिन पहले चेन्नई में ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर के साथ एसएस राजामौली नजर आए थे। अब फिल्म की रिलीज से पहले 2 सितंबर को हैदराबाद में एक प्री-इवेंट होने वाला है, जिसमें चीफ गेस्ट जूनियर एनटीआर होंगे। ब्रह्मास्त्र के लिए दक्षिण के सितारों का स्टारडम भुनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।