{"_id":"64aa5cb3b9d67e2e610b92ab","slug":"hema-malini-opened-up-about-how-a-filmmaker-made-a-deplorable-demand-about-her-saree-while-shooting-a-scene-2023-07-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hema Malini: 'उसने कहा साड़ी से पिन निकालो...,' वर्षों बाद हेमा मालिनी ने किया फिल्ममेकर का भंडाफोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Hema Malini: 'उसने कहा साड़ी से पिन निकालो...,' वर्षों बाद हेमा मालिनी ने किया फिल्ममेकर का भंडाफोड़
बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' यानी हेमा मालिनी ने इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं। हेमा पर्दे से लेकर राजनीति तक का सफल सफर तय कर चुकी हैं। वहीं, एक्ट्रेस समय-समय पर अपनी निजी जिंदगी और बॉलीवुड पर खुलकर बात करती नजर आती हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस ने ताजा इंटरव्यू में एक बड़ा खुलासा किया है। हेमा मालिनी के बयान से साफ हो रहा है कि वह भी शुरुआती दिनों में कास्टिंग काउच की शिकार हो चुकी हैं।
2 of 5
हेमा मालिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
हेमा मालिनी ने हालिया इंटरव्यू में बिना नाम लिए एक फिल्ममेकर का भंडाफोड़ करते हुए कहा कि कैसे वह चाहता था कि एक्ट्रेस अपनी साड़ी के पल्लू से पिन हटा दें। हेमा मालिनी ने कहा, 'वह किसी तरह का एक सीन शूट करना चाहता था। मैं हमेशा अपनी साड़ी पर पिन लगाती हूं। मैंने कहा- साड़ी नीचे गिर जाएगी। उन्होंने कहा कि हम यही चाहते हैं।'
3 of 5
हेमा मालिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
हेमा ने यह भी बताया कि कैसे आज के फिल्म निर्माता अपने स्टार्स को अच्छा दिखाने के लिए जहमत नहीं उठाते। हेमा मालिनी ने कहा कि इन दिनों फिल्मांकन बहुत चुनौतीपूर्ण है, उन्हें नहीं लगता कि वह दोबारा काम करना चाहेंगी। इसके अलावा हेमा ने खुलासा किया कि कैसे राज कपूर ने फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' में काम करने के लिए उनसे संपर्क किया था, जबकि उन्हें पता था कि वह ऐसी फिल्म नहीं करेंगी।
'सत्यम शिवम सुंदरम' के बारे में बात करते हुए हेमा मालिनी ने कहा कि राज कपूर आए और उन्हें फिल्म के बारे में बताया। मालिनी ने कहा, 'उन्होंने कहा कि यह ऐसी फिल्म है, जिसे तुम नहीं करोगी, लेकिन मैं उत्सुक हूं कि तुम इसे करो।' हेमा मालिनी ने कहा कि इस दौरान उनकी मां भी उनके बगल में बैठी थीं, और उन्होंने नाराजगी में अपना सिर न में हिलाया।
हाल ही में, धर्मेंद्र तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर हेमा और उनकी दो बेटियों से माफी मांगी, क्योंकि उन्होंने अपने पोते करण देओल की शादी में उन्हें व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित करने के लिए फोन नहीं किया था। करण सनी देओल के बेटे हैं। वह हाल ही में दृशा आचार्य के साथ शादी के बंधन में बंधे, लेकिन हेमा और उनकी दोनों बेटियां इस उत्सव में शामिल नहीं हुई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।