धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के प्यार की कहानी दुनिया जानती है और आज भी दोनों के मोहब्बत के मशहूर किस्से सुनाए जाते हैं। जब बात हेमा मालिनी की सुविधा की आती है तो धर्मेंद्र कुछ भी करने से पीछे नहीं हटते हैं। ऐसा ही एक किस्सा है दोनों की जवानी का, जब धर्मेंद्र ने हेमा के लिए नर्सिंग होम के 100 कमरे बुक कर लिए थे। चलिए बताते हैं आपको इसकी वजह के बारे में।
Dharmendra-Hema: जब धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी के लिए बुक कर लिया था पूरा अस्पताल, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में हेमा मालिनी की दोस्त नीतू कोहली ने यह किस्सा सबको सुनाया था। यह किस्सा हेमा और धर्मेंद्र की बेटी ईशा के जन्म का है, जब हेमा इस बात को गुप्त रखना चाहती थीं। उस दौरान धर्मेंद्र ने उस नर्सिंग होम के सभी 100 कमरे बुक कर लिए, जहां हेमा प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में भर्ती थीं। इस बारे में किसी को जानकारी नहीं थी कि धर्मेंद्र ने पूरा अस्पताल बुक किया है।
Bollywood Actress: महंगे घरों की मालकिन हैं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
बता दें कि धर्मेंद्र ने धर्म बदलकर हेमा मालिनी से दूसरी शादी रचाई थी। धर्मेंद्र की पहली शादी प्रकाश कौर के साथ हुई थी। शादीशुदा होते हुए धर्मेंद्र हेमा के प्यार में पड़ गए। धर्मेंद्र ने इस्लाम कबूल कर दो मई, 1980 में हेमा से शादी कर ली थी। फिर अगले साल दो नवंबर 1981 में ईशा देओल का जन्म हुआ।
Salaar: ‘सालार’ के टीजर का इंटरनेट पर बवाल, 'आदिपुरुष' और 'केजीएफ 2' के रिकॉर्ड को तोड़कर बना नंबर वन
धर्मेंद्र और हेमा ने 'शोले', 'शराफत', 'ड्रीम गर्ल', 'सीता और गीता', 'अलीबाबा और 40 चोर' और कई अन्य फिल्मों में एक साथ काम किया। कथित तौर पर उन दोनों ने 1970 में अपनी फिल्म 'तुम हसीन मैं जवां' की शूटिंग के दौरान डेटिंग शुरू की और बाद में 1980 में शादी कर ली।
Ameesha Patel: परिवार के साथ बैठकर नहीं देख सकते ऐसे विषय, ओटीटी पर मौजूद कंटेंट पर बोलीं अमीषा पटेल
धर्मेंद्र अपनी आगामी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें आलिया भट्ट और रणवीर सिंह, शबाना आजमी, जया बच्चन मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
Kartik Aaryan: कार्तिक ने जुहू में खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, जानें कितने करोड़ का है अभिनेता का नया आशियाना
