फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'एशा को फिल्मों में काम नहीं करने देना चाहते थे धर्मेंद्र', हेमा मालिनी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Thu, 19 Mar 2020 07:05 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 19 Mar 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
Hema Malini reveals Dharmendra objected to Esha Deol entering into Bollywood
Esha Deol - फोटो : Social Media
टेलीविजन के चर्चित कॉमेडी शो में हेमा मालिनी ने खुलासा किया है कि उनके पति धर्मेंद्र नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी एशा फिल्मों में काम करे। धर्मेंद्र को एशा का डांस करना भी बिलकुल पसंद नहीं था। हेमा के इस खुलासे को सुनकर लोग हैरान रह गए।

 
Hema Malini reveals Dharmendra objected to Esha Deol entering into Bollywood
The Kapil Sharma Show - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

हाल ही में हेमा मालिनी अपनी बेटी एशा देओल के साथ द कपिल शर्मा शो में पहुंचीं और इस दौरान उन्होंने कई दिलचस्प खुलासे किए। हेमा मालिनी ने बताया कि एशा की कई चीजों में रूचि थी। वह स्पोर्ट्स और डांस में अच्छी थीं। हम अपने घर डांस की खूब प्रैक्टिस करते थे जिसे देखकर एशा को भी ये अच्छा लगने लगा।

Hema Malini reveals Dharmendra objected to Esha Deol entering into Bollywood
Esha Deol - फोटो : Social Media

हेमा ने आगे बताया कि एशा भी एक प्रोफेशनल डांसर बनकर बॉलीवुड में अपना करियर बनाना चाहती थी लेकिन इनके पिता धर्मेंद्र को ये बात बिलकुल पसंद नहीं थी। वो नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी फिल्मों में काम करे और डांस करे। उन्होंने इसके लिए साफ इंकार कर दिया। लेकिन जब धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी का डांस देखा तो वो उनके कायल होगे। इसके बाद उन्होंने अपनी एशा के बॉलीवुड में काम करने के लिए हामी भर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hema Malini reveals Dharmendra objected to Esha Deol entering into Bollywood
Esha Deol and Bharat Takhtani wedding - फोटो : file photo

एशा ने साल 2002 में फिल्म कोई मेरे दिल से पूछे से फिल्मों में अपना डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने न तुम जानो न हम, क्या दिल ने कहा, कुछ तो है, चुरा लिया है तुमने, एलओसी और धूम जैसी फिल्मों में काम किया। वो आखिरी बार साल 2018 में एक शॉर्ट फिल्म में नजर आई थीं। एशा अपने माता-पिता की तरह फिल्मों में कामयाब नहीं हो पाई और 2012 में उन्होंने शादी कर ली। 

तमाम जतन के बाद स्वदेश वापस लौटा इरफान खान का बेटा बाबिल, पत्नी ने लिखा, 'सावधानी हटी, दुर्घटना घटी'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed