फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेमा मालिनी ने दीपिका की एक्टिंग पर किया बड़ा खुलासा, रणवीर सिंह को भी नाज होगा

Sat, 18 May 2019 06:48 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 18 May 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
Hema Malini said Deepika Padukone does acting like she did in 15-20 years ago
padmaavat - फोटो : file photo
बॉलीवुड में ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर हेमा मालिनी अक्सर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की एक्टिंग और खूबसूरती की तारीफ करती दिखाई देती हैं। एक बार फिर से उन्होंने दीपिका की जमकर तारीफ की है। हाल ही में हेमा मालिनी ने मीडिया को अपना इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने दीपिका को बेहद शानदार और खूबसूरत एक्ट्रेस बताया। 
Hema Malini said Deepika Padukone does acting like she did in 15-20 years ago
Hema malini in Kumbh - फोटो : file photo
उन्होंने कहा है कि दीपिका पादुकोण बेहद खूबसूरत हीरोइन हैं, वह अपने किरदार को ऐसे करती जैसे मैं 15-20 साल पहले फिल्मों में करती थी। उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में बेहद बेहतरीन एक्टिंग की है। इन फिल्मों के बहुत से हिस्सों में उनकी एक्टिंग देखकर ऐसा लगा जैसे मैं ही एक्टिंग कर रही हूं। 
Hema Malini said Deepika Padukone does acting like she did in 15-20 years ago
hema malini - फोटो : file photo
हेमा मालिनी ने बताया कि दीपिका पादुकोण दिल से भी बेहद प्यारी इंसान हैं। उन्होंने बताया कि अपनी किताब की लॉन्चिंग में मैंने दीपिका को बतौर चीफ गेस्ट बुलाया था और दीपिका ने खुशी से उनके निमंत्रण को स्वीकार किया था। वह सच में बेहद खूबसूरत इंसान हैं। हेमा मालिनी के इस खूबसूरत कमेंट के कारण रणवीर सिंह को भी पत्नी दीपिका पर नाज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hema Malini said Deepika Padukone does acting like she did in 15-20 years ago
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
वहीं बीते साल एक इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने दीपिका पादुकोण को आज की ड्रीम गर्ल बताया था। उन्होंने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में खुलकर कहा था कि बॉलीवुड में आज की ड्रीम गर्ल दीपिका पादुकोण हैं। साथ ही हेमा ने कहा कि उन्हें इस अदाकारा का हर अंदाज पसंद है। इसके बाद दीपिका ने भी बिना देर किए ट्वीट कर हेमा मालिनी का आभार जताया था।
विज्ञापन
Hema Malini said Deepika Padukone does acting like she did in 15-20 years ago
hema malini - फोटो : file photo
आपको बता दें कि हेमा मालिनी आज भले ही एक्टिंग छोड़कर राजनीति करने लगी हैं, लेकिन एक जमाने में बॉलीवुड में उनकी खूबसूरती और एक्टिंग की चर्चा हुआ करती थी। उन्होंने हिंदी सिनेमा की कई फिल्मों में काम किया है। हेमा मालिनी के अभिनय के आज भी लाखों दीवाने हैं। वहीं दीपिका पादुकोण इन दिनों कान फिल्म फेस्टिवल में मौजूद हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed