हेमा मालिनी से अनुपम खेर तक, इन सितारों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, आम जनता का बढ़ाया उत्साह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेमा मालिनी और जॉनी लीवर
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने भी कोराना का पहला टीका लगवा लिया। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा करते हुए दी थी। उन्होंने तस्वीर साझा करते हे लिखा था, 'मैंने कूपर अस्पताल में सार्वजनिक स्थल पर आमलोगों के बीच कोविड की वैक्सीन लगवा ली है’। वहीं जॉनी लीवर की भी कोरोना वैक्सीन लगवाते हुए तस्वीर सामने आई थी।
अनुप जलोटा और आशा पारेख
78 वर्षीय आशा पारेख ने कोविड-19 वैक्सीन ले ली है, ये वैक्सीन उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में ली। वहीं भजन सम्राट अनूप जलोटा ने भी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है और लोगों से अपील की है कि, 'अगर कोरोना से बचना है तो वैक्सीन जरूर लगवाना है।'
सुपरस्टार मोहनलाल और कमल हासन
साउथ सुपरस्टार मोहनलाल ने भी कोविड-19 की वैक्सीन लगवाई थी। अभिनेता ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि, 'आज अमृत अस्पताल से कोविड वैक्सीन का पहला शॉट लगवाया। वहीं कमल हासन की भी कोरोना वैक्सीन लगवाते हुए तस्वीर सामने आई थी।
नीना गुप्ता और राकेश रोशन
बॉलीवुड की वरिष्ठ अभिनेत्री नीना गुप्ता वीडियो साझा कर बताया था कि उन्होंने कोरोना वायरस टीके की पहली खुराक ले ली है। उन्होंने मुंबई हिंदुजा अस्पताल में टीके की पहली खुराक लगवाने का वीडियो पोस्ट किया। वहीं बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक राकेश रोशन के भी कोराना का टीका लगवाते हुए तस्वीर सामने आई थी।