फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंजाब के इतिहास का सुनहरा पन्ना लाईं हेमा मालिनी, 'मिट्टी' में दिखेगी आजादी के पांच मतवालों की कहानी

Fri, 12 Jul 2019 02:01 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 12 Jul 2019 02:01 PM IST
विज्ञापन
Hema Malini will come her new punjabi film Mithi virast Babbapne Di
Mithi virast Babbapne Di - फोटो : amar ujala mumbai
हिंदी सिनेमा में दिल आशना है, मोहिनी और टेल मी ओ खुदा जैसी चर्चित फिल्मों का निर्माण कर चुकीं मशहूर अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी अब पंजाबी फिल्मों की भी निर्माता बन गई हैं। हेमा की पहली पंजाबी फिल्म होगी, मिट्टी – विरासत बब्बपां दी। फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है और यह फिल्म अगले महीने की 23 तारीख को रिलीज होने जा रही है।
Hema Malini will come her new punjabi film Mithi virast Babbapne Di
हेमा मालिनी (फाइल) - फोटो : file photo
प्लान, दाग, प्यार में ट्विस्ट और चालीस चौरासी जैसी हिंदी फिल्में निर्देशित कर चुके हृदय शेट्टी फिल्म मिट्टी से पंजाबी सिनेमा में एंट्री करने जा रहे हैं। हेमा मालिनी ने ये फिल्म पांच ऐसे जाबांजों पर बनाई है जिन्होंने आजादी से 27 साल पहले विदेश से आकर अपनी मिट्टी को बचाने के लिए अंग्रेजों से जंग लड़ी। फिल्म में इन्हीं पांच स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी है। फिल्म में रब्बी कंडोला, कुलजिंदर सिद्धू, जपजी खैरा, जगजीत संधू और निशवान के अलावा निशावन भुल्लर, धीरज कुमार, पाली संधू और आकांक्षा सरीन जैसे कलाकार काम कर रहे हैं।
Hema Malini will come her new punjabi film Mithi virast Babbapne Di
hema malini - फोटो : file photo
पंजाबी सिनेमा में अपनी पहली फिल्म को लेकर हेमा मालिनी काफी उत्साहित हैं। वह कहती हैं, ‘पंजाबी सिनेमा में इस फिल्म के जरिए हम इतिहास के सहारे आज के हालात पर भी गौर करना चाहते हैं। ये एक प्रेरणादायी फिल्म होने के साथ साथ पंजाब में जो कुछ इन दिनों हो रहा है उसके हिसाब से भी समसामयिक है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
Hema Malini will come her new punjabi film Mithi virast Babbapne Di
hema malini - फोटो : amar ujala
फिल्म का टीजर रिलीज करने की तैयारियों में व्यस्त निर्देशक हृदय शेट्टी भी पंजाबी सिनेमा में अपनी इस पहली फिल्म को लेकर काफी आशावान हैं। हृदय बताते हैं कि उन्होंने ये फिल्म पांच ऐसे जाबांजों को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाई है जिन्होंने अपनी मिट्टी के लिए संघर्ष करते हुए अपना बलिदान दे दिया है। ये कहानी मौजूदा पीढ़ी के साथ साथ आने वाली नस्लों के लिए भी एक प्रेरणादायक कहानी साबित होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed