{"_id":"678600196b55bbbdee0df43d","slug":"hema-really-happy-with-her-life-know-what-dharmendra-first-prakash-kaur-wife-thinks-about-marriage-2025-01-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hema Malini: क्या वाकई अपनी जिंदगी से खुश हैं हेमा? जानें शादी को लेकर क्या सोचती हैं धर्मेंद्र की पहली पत्नी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Hema Malini: क्या वाकई अपनी जिंदगी से खुश हैं हेमा? जानें शादी को लेकर क्या सोचती हैं धर्मेंद्र की पहली पत्नी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:41 AM IST
सार
हेमा मालिनी ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि हमारी जिंदगी में कुछ चीजें वैसी नहीं होती जैसी हम चाहते हैं लेकिन हमें उन चीजों को अपनाना पड़ता है।
विज्ञापन
1 of 5
हेमा मालिनी- धर्मेंद्र
- फोटो : एक्स @dreamgirlhem
हेमा मालिनी अपने पति धर्मेंद्र के साथ रिश्ते को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। हेमा मालिनी ने साल 1980 में शादी की थी। धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से दूसरी शादी की थी। इससे पहले वे प्रकाश कौर से शादी कर चुके थे। अब हेमा मालिनी ने अपनी शादी में अलग-अलग घरों में रहने की बात पर खुलकर बात की।
जिंदगी को लेकर बोलीं हेमा
हेमा मालिनी ने बताया कि वे जीवन को लेकर सोचती हैं कि हमारी रियल जिंदगी में भी जो कुछ होता है कोई व्यक्ति ऐसा नहीं बनना चाहता है। ये होता है, अपने आप ही। कुछ चीजों को हमें एक्सेप्ट करना पड़ता है। कोई भी ऐसा महसूस नहीं करेगा कि वे अपना जीवन इस तरह जीना चाहते हैं। हर महिला चाहती है कि उसका भी एक पति हो और बच्चे हों, एक सामान्य परिवार की तरह। लेकिन कहीं न कहीं, यह रास्ते से अलग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
हेमा मालिनी- धर्मेंद्र
- फोटो : एक्स @dreamgirlhem
मैं अपने जीवन से खुश हूं
उन्होंने कहा, मैं अपनी शादी को लेकर बिल्कुल बुरा महसूस नहीं करती हूं। न ही मैं नाराज हूं और न ही दुखी हूं। मैं खुद से खुश हूं। मेरे दो बच्चे हैं और मैंने उन्हें बहुत अच्छे से पाला है।
4 of 5
हेमा मालिनी- धर्मेंद्र
- फोटो : एक्स @dreamgirlhem
पहले से शादीशुदा थे धर्मेंद्र
हेमा मालिनी की मां और पिता इस शादी के खिलाफ थे क्योंकि धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे। धर्मेंद्र पहली पत्नी से शादीशुदा थे, इसके बाद उन्होंने इस्लाम अपनाकर अपनी बीवी प्रकाश कौर और 4 बच्चों को छोड़कर हेमा मालिनी से शादी की थी।
विज्ञापन
5 of 5
हेमा मालिनी, धर्मेंद्र
- फोटो : इंस्टाग्राम @dreamgirlhemamalini
प्रकाश कौर ने कही थी ऐसी बात
अपनी शादी को लेकर धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर भी अपनी बात रख चुकी हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र यानी मेरे बच्चों का पिता मेरी जिंदगी का पहला और आखिरी आदमी है। जो हो गया सो हो गया। मुझे नहीं पता इसके लिए मुझे अपनी किस्मत को दोष देना चाहिए या उसे। अगर मुझे जरूरत होगी तो वो वहां मौजूद रहेंगे, इस बात का मुझे विश्वास है, आखिरकार वो मेरे बच्चों के पिता हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।