फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hera Pheri 3: हेरा फेरी 3 पर मंडरा रहा संकट? टी-सीरीज के बाद अब इस कंपनी ने फिल्म पर ठोंका दावा

Mon, 24 Apr 2023 03:25 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 24 Apr 2023 03:25 PM IST
विज्ञापन
hera pheri 3 copyright claim by eros international paresh rawal akshay kuamr suniel shetty starrer film
हेरा फेरी 3 - फोटो : Social media

अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म हेरा फेरी 3 इन दिनों खूब चर्चा में है। इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक नए अपडेट सामने आ रहे हैं। कभी फिल्म के निर्देशक पर सवाल उठ रहा है तो कभी ये कहा गया कि इस फिल्म में अक्षय कुमार नजर नहीं आएंगे। अब इस फिल्म को लेकर फिर से लेटेस्ट अपडेट आया है। हेरा फेरी 3 के मेकिंग राइट्स को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इरोस इंटरनेशनल ने हेरा फेरी 3 के खिलाफ ट्रेड मैगजीन में एक लीगल नोटिस जारी किया है। 

hera pheri 3 copyright claim by eros international paresh rawal akshay kuamr suniel shetty starrer film
हेरा फेरी - फोटो : सोशल मीडिया

इरोस इंटरनेशनल ने फिल्म के निर्माताओं को एक कानूनी नोटिस दिया है। इस नोटिस में दावा किया गया है कि फिल्म के सारे राइट्स इरोस इंटरनेशनल के पास हैं। हालांकि इसके पहले भी हेरा फेरी 3 को लेकर बवाल छिड़ा था। तब टी-सीरीज की ओर से फिल्म को नोटिस जारी किया गया था।


इसे भी पढ़ें- Monday Flashback: जब राजेश खन्ना पर फेंके गए थे अंडे, मंजर देख नहीं रुक रहे थे काका के आंसू
 
hera pheri 3 copyright claim by eros international paresh rawal akshay kuamr suniel shetty starrer film
हेरा फेरी - फोटो : screengrab from hera pheri movie

इरोज इंटरनेशनल की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि नाडियाडवाला ग्रुप पर इरोस का 60 करोड़ रुपए बकाया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि जब तक इसका सारा भुगतान नहीं किया जाएगा तब तक फिल्म के राइट्स इरोज इंटरनेशनल के पास ही रहेंगे। नोटिस में यह भी कहा गया है कि नाडियाडवाला इरोस की सहमति के बिना किसी भी तीसरे पक्ष को अधिकार नहीं बेचने पर राजी हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
hera pheri 3 copyright claim by eros international paresh rawal akshay kuamr suniel shetty starrer film
हेरा फेरी - फोटो : Instagram

हेरा फेरी 3 के अधिकारों को लेकर कानूनी विवाद की स्थिति बढ़ती जा रही है। ऐसे में यह भी कहा जा रहा है कि फिल्म पर तीन लोग दावेदारी ठोक रहे हैं ऐसे में क्या हेरा फेरी 3 बन पाएगी? अगर विवाद की स्थिति यूं ही बढ़ती रही तो इसकी फ्रेंचाइजी पर संकट मंडरा सकता है। हालांकि फैंस को उम्मीद है कि जल्द यह मामला सुलझेगा और फिल्म फ्लोर पर जल्द नजर आएगी। 

विज्ञापन
hera pheri 3 copyright claim by eros international paresh rawal akshay kuamr suniel shetty starrer film
फिर हेरा फेरी - फोटो : सोशल मीडिया

हेरा फेरी 3 की बात करें तो इसी साल इस फिल्म की घोषणा की गई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल आदि सितारे नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के दोनों पार्ट कल्ट थे और सुपरहिट रहे हैं। हेरा फेरी 3 को फिरोज नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं पिछले दिनों यह भी खबर आई थी कि इसमें संजय दत्त भी नजर आने वाले हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed