फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर क्या हुआ था 1 अक्टूबर 1998 को, 20 साल बाद भी उस रात का दर्द झेल रहे हैं सलमान

Fri, 06 Apr 2018 06:13 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 06 Apr 2018 06:13 AM IST
विज्ञापन
here is full story salman khan blackbuck poacking case
Salman Khan

बहुचर्चित काला हिरण शिकार मामला 1 अक्टूबर 1998 को हुआ था। यह अजीब संयोग है कि उस दिन भी गुरुवार था और आज भी गुरुवार है। जोधपुर के कांकाणी गांव में रात के करीब 1 से 2 बजे के बीच खेत में अचानक गाड़ी की हेडलाइट की रोशनी चमकी।

here is full story salman khan blackbuck poacking case
सलमान खान

खेत में रोशनी देखकर ग्रामीण सतर्क हो गए कि यह जिप्सी शिकार के लिए घूम रही है। तभी रात के सन्नाटे में गोली चलने की आवाज सुनाई दी तो यह शक यकीन में बदलते देर नहीं लगा। ग्रामीणों को जैसे ही गोली चलने की आवाज सुनाई दी वह लाठी डंडों के साथ उस तरफ दौड़ पड़े जिधर से आवाज आई थी। 

here is full story salman khan blackbuck poacking case
सलमान खान

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा दो काले हिरण मृत पड़े हैं। वहीं जिप्सी में कुछ लड़के लड़कियां सवार हैं। ग्रामीणों ने पीछा किया तो शिकारी जिप्सी लेकर भाग खड़े हुए हालांकि चश्मदीद बताते हैं कि भागते जिप्सी में बैठे सलमान को लोगों ने तुरंत पहचान लिया लेकिन कोर्ट में सुनवाई के दौरान चश्मदीद छोगाराम अपने बयान से पलट गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
here is full story salman khan blackbuck poacking case
सलमान खान

यही नहीं उसने मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाकर कोर्ट में अर्जी लगा दी कि उसे कुछ याद नहीं रहता लिहाजा उसे गवाही से अलग रखा जाए। घटना के बाद दोनों काले हिरणों का पोस्टमार्टम हुआ जिसकी रिपोर्ट कोर्ट में जमा की गई। 

विज्ञापन
here is full story salman khan blackbuck poacking case
सलमान खान के साथ शेरा

इसके बाद सैकड़ों लोगों के सामने पारंपरिक तरीके से दोनों काले हिरणों को दफनाया गया मगर उस दिन का मंजर कांकाणी गांव के लोगों को आज भी याद है। बता दें कि विश्नोई समाज के लोग काले हिरण और चिंकारे को अपने घर की संतानों की तरह मानते हैं। गांव के लोग भी इनके संरक्षण के लिए जान छिड़कते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed