{"_id":"5a87bc424f1c1b4d588b8e70","slug":"here-the-pics-of-malaika-arora-workout-for-stay-fit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मलाइका की इन तस्वीरों को देखकर लड़कियों को होगी जलन, ऐसे रखती हैं खुद को फिट ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मलाइका की इन तस्वीरों को देखकर लड़कियों को होगी जलन, ऐसे रखती हैं खुद को फिट
Sat, 17 Feb 2018 11:26 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Feb 2018 11:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Malaika Arora
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड सिलेब्स अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। इसलिए वे अपनी हेल्थ को लेकर किसी भी तरह का रिस्क लेते नजर नहीं आते हैं। ऐसे में हम बात कर रहे मलाइका अरोड़ा की। दरअसल, मलाइका की इन तस्वीरों से पता चला जाएगा कि वे कभी भी वर्कआउट करना नहीं भूलती हैं...
2 of 5
Malaika Arora
बॉलीवुड की 'मुन्नी' यानि कि मलाइका अरोड़ा एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक प्रोड्यूसर भी हैं और माना जाता है कि वे कभी भी जिम जाना नहीं भूलती हैं। यही वजह है कि आज 44 साल की उम्र में भी वह 16 साल की लड़कियों को मात देती हैं। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें जो आजकल की लड़कियों को फिटनेस पर ध्यान देने पर मजबूर कर देंगी।
3 of 5
Malaika Arora
बता दें कि मलाइका अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए जिम में काफी पसीना बहाती हैं और इस दौरान वह अपने शरीर में पानी की भी कमी नहीं होने देती हैं। फिलहाल मलाइका को तलाक देने के बाद मशहूर एक्टर-डायरेक्टर अरबाज खान अपने नए अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उनका नाम एक मिस्ट्री गर्ल से जुड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Malaika Arora
अब तक केवल मीडिया की सुर्खियां रही इस मिस्ट्री गर्ल के बारे में कई खुलासे हुए हैं। मगर अबकी बार यह मिस्ट्री गर्ल कैमरे में कैद हो चुकी हैं। अरबाज खान जिस मिस्ट्री गर्ल को डेट कर रहे थे उसका नाम अब सामने आ चुका है। मिस्ट्री गर्ल का नाम पल्लवी सैनी है, जो पेशे से सोशल ब्लॉगर हैं। इससे पहले भी एक रेस्टोरेंट के बाहर दोनो को स्पॉट किया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
Malaika Arora
दोनो के बीच लगातार बढ़ती मुलाकातों ने सोशल मीडिया को कई सारे सवालों से भर दिया है। हालांकि अभी तक अपने रिश्ते को लेकर दोनों में से किसी के तरफ से कोई बयान नहीं आया है। इस बार पल्लवी काफी रिलैक्स नजर आ रही थी और कार पर बैठकर रवाना हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।