फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Heropanti 2 Box Office Collection Day 1: ‘हीरोपंती 2’ को पहले दिन एडवांस बुकिंग का फायदा, आगे की राह मुश्किल

Sat, 30 Apr 2022 07:36 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 30 Apr 2022 07:36 AM IST
विज्ञापन
Heropanti 2 Box Office Collection Day 1 tiger shroff film gets the benefit of advance booking on the first day, the road ahead is difficult
हीरोपंती 2 - फोटो : सोशल मीडिया

निर्माता साजिद नाडियाडवाला की टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म ‘हीरोपंती 2’ उनकी पिछली फिल्म ‘बच्चन पांडे’ की राह पर पहले दिन से ही चल निकली है। फिल्म की पहले दिन की ओपनिंग टाइगर श्रॉफ की पिछले चार साल में रिलीज हुई फिल्मों में सबसे कम रही है। टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘ए फ्लाइंग जट’ के आसपास रही फिल्म ‘हीरोपंती 2’ की ओपनिंग ने हिंदी सिनेमा के दिग्गजों की पेशानी पर भी बल डाल दिए हैं। फिल्म को हालांकि पहले दिन ग्रुप एडवांस बुकिंग का फायदा मिला लेकिन फिल्म की शनिवार और रविवार की राह आसान नहीं होगी।



Heropanti 2 Review: टाइगर श्रॉफ के टूटते तिलिस्म की कहानी, ‘बच्चन पांडे’ के बाद साजिद की एक और खराब फिल्म

Heropanti 2 Box Office Collection Day 1 tiger shroff film gets the benefit of advance booking on the first day, the road ahead is difficult
हीरोपंती 2 - फोटो : सोशल मीडिया
पहले दिन कमाए 7.50 करोड़

टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘हीरोपंती 2’ ने अपने साथ ही शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘रनवे 34’ से करीब दोगुनी कमाई रिलीज के पहले दिन की है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ‘हीरोपंती 2’ ने पूरे देश में पहले दिन करीब 7.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। ये टाइगर श्रॉफ की पिछले चार साल में रिलीज हुई फिल्मों में सबसे कम है। फिल्म देखने वाले इसे टाइगर श्रॉफ के करियर की सबसे कमजोर फिल्म मान रहे हैं। इसके पहले उनकी फिल्मों ‘मुन्ना माइकल’ और ‘ए फ्लाइंग जट’ की ओपनिंग भी इसी के आसपास रही थी और ये दोनों फिल्में फ्लॉप रही थीं।

Heropanti 2 Box Office Collection Day 1 tiger shroff film gets the benefit of advance booking on the first day, the road ahead is difficult
हीरोपंती 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
बागी 3’ की तुलना में कहीं नहीं

साल 2014 में टाइगर श्रॉफ ने अपना करियर फिल्म ‘हीरोपंती’ से शुरू किया था। तब हालांकि फिल्म की ओपनिंग 6.63 करोड़ रुपये ही रही थी लेकिन एक नए हीरो की फिल्म होने के चलते इसे अच्छी ओपनिंग माना गया और फिल्म ने बाद में अपनी लागत के हिसाब से 50 करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई करते हुए हिट फिल्म का तमगा पाया। लेकिन, इसकी सीक्वेल फिल्म ‘हीरोपंती 2’ की लागत इतनी ज्यादा है कि फिल्म की 7.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग भी काफी कम आंकी जा रही है। फिल्म को वीकएंड और उसके बाद ईद की छुट्टियों में अच्छा कारोबार करना होगा तभी ये फिल्म टाइगर श्रॉफ की पिछली फिल्म ‘बागी 3’ जैसा कारोबार कर सकेगी। फिल्म ‘बागी 3’ ने 17 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेते हुए करीब 94 करोड़ रुपये का कारोबार बॉक्स ऑफिस पर किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Heropanti 2 Box Office Collection Day 1 tiger shroff film gets the benefit of advance booking on the first day, the road ahead is difficult
हीरोपंती 2 - फोटो : सोशल मीडिया
सोलो हीरो के तौर पर इम्तिहान

टाइगर श्रॉफ के करियर की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘वॉर’ रही है जिसने हिंदी में बनी फिल्मों में पहले दिन की ओपनिंग का रिकॉर्ड बनाते हुए 53.35 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। फिल्म में ऋतिक रोशन की मौजूदगी ने बॉक्स ऑफिस पर ये चमत्कार करने में काफी मदद की थी। ‘वॉर’ से पहले टाइगर पर धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ में नजर आए थे। करीब 12 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने वाली ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।

विज्ञापन
Heropanti 2 Box Office Collection Day 1 tiger shroff film gets the benefit of advance booking on the first day, the road ahead is difficult
हीरोपंती 2 - फोटो : सोशल मीडिया
रनवे 34’ के मुकाबले बेहतर

फिल्म ‘हीरोपंती 2’ के साथ ही रिलीज हुई फिल्म ‘रनवे 34’ की ओपनिंग भी खास नहीं रही है। टाइगर श्रॉफ की यूथ अपील के चलते फिल्म ‘हीरोपंती 2’ ने पहले दिन फिल्म ‘रनवे 34’ की ओपनिंग 3.50 करोड़ रुपये से दोगुना कलेक्शन तो किया है लेकिन दोनों फिल्मों की किस्मत वीकएंड के बाकी दोनों दिनों यानी शनिवार और रविवार और इसके बाद ईद की छुट्टी पर होने वाले के कलेक्शन पर निर्भर करेगी। अभिनेता यश की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ भी इस बीच रिलीज के तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है। इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे शुक्रवार को सभी भाषाओं में ‘हीरोपंती 2’ के पहले दिन के कलेक्शन से ज्यादा कारोबार किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed