{"_id":"5ca19bdcbdec22143356d7ac","slug":"himesh-reshammiya-announced-4-films-as-an-actor-along-with-bishnu-shrestha-biopic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिमेश रेशमिया देंगे अक्षय-सलमान जैसे सुपरस्टार्स को टक्कर, एक साथ साइन की 4 बड़ी फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हिमेश रेशमिया देंगे अक्षय-सलमान जैसे सुपरस्टार्स को टक्कर, एक साथ साइन की 4 बड़ी फिल्में
Mon, 01 Apr 2019 10:35 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 01 Apr 2019 10:35 AM IST
विज्ञापन
himesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमेश रेशमिया ने बॉलीवुड को जबरदस्त हिट गाने दिए हैं । पिछले काफी समय से वो लाइम लाइट से दूर हैं और उनका कोई गाना भी रिलीज नहीं हुआ है । अब हिमेश ने अचानक एक साथ चार प्रोजेक्ट्स का एलान किया है । हिमेश इन प्रोजेक्ट्स में गाना नहीं बल्कि एक्टिंग करते नजर आएंगे ।
himesh
जी हां, हिमेश चार फिल्में ला रहे हैं जिसमें वो बतौर एक्टर काम करेंगे । इनमें से एक आर्मी ऑफिसर बिष्णु श्रेष्ठ की बायोपिक है । इस बायोपिक पर अरसे से काम करते रहे प्रफुल्ल शाह से हिमेश ने फिल्म बनाने के राइट्स खरीद लिए हैं। बिष्णु श्रेष्ठा 9 साल पहले एक ट्रेन में डकैती के दौरान अकेले दो दर्जन बदमाशों से भिड़ गए थे ।
हिमेश रेशमिया
- फोटो : SELF
बिष्णु को सेना के अलावा सामाजिक जीवन में काफी पुरस्कार मिल चुके हैं। फिल्म में बिष्णु के किरदार के लिए कलाकार की तलाश जारी है। इसके अलावा हिमेश की तैयारी कुछ औऱ प्रोजेक्ट्स भी इस साल शुरू करने की है । इनमें से एक फिल्म उनकी पिछली फिल्म 'एक्सपोज' की सीक्वेल होगी। इस फिल्म का नाम 'द एक्सपोज रिटर्न' होगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Himesh Reshammiya
- फोटो : amar ujala
इसके अलावा हिमेश एक टीवी रियलिटी शो में जज की भूमिका निभाते नजर आएंगे । इसका प्रमोशन शुरू हो चुका है । हिमेश ने अपना एक्टिंग करियर फिल्म 'आपका सुरूर' से शुरू किया था । हिमेश ने पिछले साल सोनिया कपूर से दूसरी शादी की थी । दोनों ने 10 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था ।
विज्ञापन
Himesh Reshammiya
बता दें कि हिमेश ने 16 साल की उम्र में अपना म्यूजिकल करियर शुरू किया था। उनकी पहली फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' थी। हिमेश ने एक ही साल में लगातार 36 हिट गाने दिए हैं ।