फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिंदी दिवस 2017: इन स्टार्स ने बोली ऐसी हिंदी, बन गए सुपरस्टार

Sat, 16 Sep 2017 07:52 AM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा Updated Sat, 16 Sep 2017 07:52 AM IST
विज्ञापन
hindi diwas 2017: special bollywood actors good in hindi language
हिंदी दिवस

हिंदी दिवस 2017: हिंदी सिनेमा में आज अंग्रेजी भाषा का बोलबाला है। कई कलाकार ठीक से अपनी मातृ भाषा नहीं बोल पाते हैं। ऐसे में कुछ ही कलाकार ऐसे हैं जिन्होंने हिंदी भाषा में अपना लोहा मनवाया है। आज से हिंदी दिवस शुरू हो रहा है। तो हम आपको बताते हैं कि कौन हैं वो कलाकार जो फर्राटेदार अंग्रेजी के साथ बेहतरीन हिंदी भी बोलते हैं। 

hindi diwas 2017: special bollywood actors good in hindi language
अमिताभ बच्चन
इस कड़ी में पहला नाम अमिताभ बच्चन का आता है। बिग बी के पिता श्रीहरिवंश राय बच्चन एक हिंदी कवि थे। शायद उनमें ये गुण अपने पिता की ही देन है। बात चाहे कोई टीवी शो होस्ट करने की हो या फिल्मों के डायलॉग्स की, अमिताभ अपनी हिंदी से लोगों का मन जीत लेते हैं।
hindi diwas 2017: special bollywood actors good in hindi language
Om Puri
हिंदी सिनेमा के मशहूर कलाकार ओम पुरी ने अपने करियर की शुरुआत एक ऐसे एक्टर के तौर पर की थी जिसकी अंग्रेजी में हालत पतली थी। लेकिन हिंदी में उन्‍हें कोई मात नहीं दे सकता था। हिंदी में अच्‍छी पकड़ और बेहतरीन एक्‍टिंग के चलते उन्हें आसानी से फिल्मों में काम मिला। इसके बाद उन्होंने अंग्रेजी भाषा भी सीखी और हॉलीवुड की कई फिल्मों में अभिनय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
hindi diwas 2017: special bollywood actors good in hindi language
रजा मुराद
नकारात्मक रोल से लोकप्रिय होने वाले एक्टर रजा मुराद की आवाज के साथ हिंदी भी दमदार है। रजा अभी तक 200 हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं। इन्होंने एक पंजाबी फिल्म के साथ कई तेलुगु फिल्में और कुछ टीवी सीरियल में भी काम किया है। 
विज्ञापन
hindi diwas 2017: special bollywood actors good in hindi language
आशुतोष राणा
हिंदी भाषा की बात हो तो एक नाम आशुतोष राणा का भी आता है। आशुतोष एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ हिंदी भी लाजवाब है। वैसे तो आशुतोष मराठी, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में भी काम कर चुके हैं लेकिन उनकी हिंदी का कोई तोड़ नहीं। अच्छी हिंदी के चलते उन्होंने कई टीवी शो भी होस्ट किए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed