{"_id":"59b7caa94f1c1bf37f8b64e7","slug":"mahesh-babu-s-most-expensive-film-spyder-will-release-in-us-with-record-screens","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महेश बाबू की 'स्पाइडर' 27 सितंबर को होगी रिलीज, अमेरिका में बनाएगी नया रिकॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
महेश बाबू की 'स्पाइडर' 27 सितंबर को होगी रिलीज, अमेरिका में बनाएगी नया रिकॉर्ड
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
Updated Fri, 15 Sep 2017 03:40 PM IST
विज्ञापन
महेश बाबू
- फोटो : File Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म 'स्पाइडर' का इंतजार सभी कर रहे हैं। ये फिल्म हर रोज नया रिकॉर्ड भी बना रही है। चाहे वो प्री-रिलीज बिजनेस से कमाई का हो, या स्क्रीन प्रेजेंस का। खबरें सामने आ रही हैं कि ये फिल्म अमेरिका में सबसे ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली तमिल-तेलुगु फिल्म होगी। आगे जानें, कितनी स्क्रीन्स पर छाएगी 'स्पाइडर'...
महेश बाबू
- फोटो : File Pic
अमेरिका में 'स्पाइडर' 600 स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है, जो नया रिकॉर्ड है। हालांकि 'बाहुबली 2' अमेरिका में 1100 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी, पर वो तमिल, तेलुगु के साथ ही हिंदी में भी रिलीज हुई थी। ऐसे में सिर्फ तमिल-तेलुगु वर्जन के 600 स्क्रीन्स पर रिलीज होना बड़ी बात है।
कमाई के मामले में रजनीकांत को टक्कर देते हैं महेश बाबू, एक फिल्म की लेते हैं इतनी फीस
कमाई के मामले में रजनीकांत को टक्कर देते हैं महेश बाबू, एक फिल्म की लेते हैं इतनी फीस
महेश बाबू
अमेरिकी बॉक्स ऑफिस तेलुगु फिल्मों की कमाई का बड़ा जरिया है। इसे कैश कराने के लिए 'स्पाइडर' पूरी तरह से तैयार है। फिल्म का ऑडियो रिलीज किया जा चुका है, जो इंटरनेट पर पूरी तरह से धूम मचाए हुए है। 'स्पाइडर' का ट्रेलर 15 सितंबर को रिलीज होगा, तो फिल्म 27 सितंबर को ग्रैंड रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
महेश बाबू
'स्पाइडर' के ऑडियो रिलीज के मौके पर महेश बाबू ने बताया था कि ये फिल्म 120 करोड़ के ग्रैंड बजट में बनी है, जो उनके करियर की सबसे महंगी फिल्म है।
विज्ञापन
स्पाइडर फिल्म का पोस्टर
- फोटो : Spyder-The Movie
HT की रिपोर्ट के मुताबिक 'स्पाइडर' के अमेरिकी डिस्ट्रीब्यूटर ने डायरेक्टर मुरुगादोस को बता दिया है कि वो 'स्पाइडर' की ग्रैंड रिलीजिंग में लगे हुए हैं। इसके लिए 600 स्क्रीन अभी से तय हो चुके हैं। इस बीच खबर आ रही थी कि 'स्पाइडर' का कुछ हिस्सा लीक हो चुका है, पर फिल्म के वितरकों और निर्देशक ने ऐसी खबरों को निराधार करार दिया है।