फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम रहीम के जेल जाने का इस प्रोडक्शन कंपनी पर निगेटिव इफेक्ट, 80 लाख अटके

Fri, 15 Sep 2017 01:56 PM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा Updated Fri, 15 Sep 2017 01:56 PM IST
विज्ञापन
gurmeet ram rahim production company employees wants their salary
गुरमीत राम रहीम

राम रहीम और हनीप्रीत ने अपनी प्रोडक्‍शन कंपनी के अंदर 4 फिल्में बनाई थीं। हाल ही में पता चला है कि राम रहीम की हकीकत एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रहे कई कर्मचारियों की सैलरी का 80 लाख रुपए बकाया है।

gurmeet ram rahim production company employees wants their salary
राम रहीम - फोटो : social media

इन कर्मचारियों ने जब पैसों की मांग की तो श्रम विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर ने उन्हें कोर्ट जाने की सलाह दी है। कंपनी के प्रोडक्शन मैनेजर रवींद्र काप्से कर्मचारियों के साथ श्रम विभाग के असिस्टेंट लेबर कमिश्नर से मिलने पहुंचे।

पढ़ें- इस हीरोइन के कारण सलमान और जीजा आयुष के बीच हुई अनबन, अब क्या करेंगी अर्पिता?

gurmeet ram rahim production company employees wants their salary
ram rahim

कमिश्नर ने कहा कि 24 अगस्त तक का वेतन सभी को मिलेगा। लेकिन आगे का वेतन चाहिए तो उन्हें कोर्ट में केस ले जाना होगा। रविंद्र काप्से ने कहा कि वो कमिश्नर की बातों से संतुष्ट नहीं हैं। कंपनी ने नियमों का हवाला देते हुए उनसे सिक्योरिटी के रूप में एक महीने की सैलरी ली थी।

पढ़ें- शाहरुख खान के साथ रोमांस कर चुकी हैं 'बाहुबली' की 'राजमाता', कम उम्र में करना पड़ा मां का रोल

विज्ञापन
विज्ञापन
gurmeet ram rahim production company employees wants their salary
राम रहीम के फिल्म का एक दृश्य - फोटो : File Photo

उन्होंने कमिश्नर से उनकी मांग पर गौर करने और जल्द से जल्द उनकी सैलरी दिलाने की मांग की। वहीं, डेरे के वकील नवीन सिवाच ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के कारण डेरे से संबंधित सारे बैंक खाते और रिकॉर्ड सील कर दिए हैं। इस कारण सैलरी देने में थोड़ा समय लग सकता है। 

विज्ञापन
gurmeet ram rahim production company employees wants their salary
गुरमीत राम रहीम

इसके अलावा वकील ने कहा, बाकी बात रही अग्रिम वेतन की तो उसके लिए उन्हें हाईकोर्ट में ही अपील डालनी पड़ेगी और हाईकोर्ट के आदेश पर ही डेरे की ओर से सैलरी देने या न देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed