हिंदी का महत्व हमेशा से ही रहा है। लेकिन इन दिनों अंग्रेजी भाषा का चलन ज्यादा हो गया है। हिंदी का महत्व हमेशा से ही बॉलीवुड ने भी बताया है। हिंदी साहित्य की वजह से ऐसी कई फिल्में हैं जो भारतीय सिनेमा में मील का पत्थर साबित हुई हैं। सिनेमा के शुरुआती काल में हिंदी को बहुत अच्छे से पेश किया गया था और ये सिलसिला बदस्तूर लंबे समय तक चला, लेकिन करीब बीते कुछ सालों से हिंदी फिल्मों में अंग्रेजी का खूब इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं बॉलीवुड की कुछ फिल्में ऐसी है जिन्होंने दुनिया भर में हिंदी के महत्व को समझाया है। हिंदी दिवस के मौके पर आपको बताते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में...
#हिंदीहैंहम: इन बॉलीवुड फिल्मों ने बताया है मातृभाषा का महत्व, 'चुपके- चुपके' से 'हिंदी मीडियम' तक हैं शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुपके चुपके
साल 1975 में आई फिल्म 'चुपके चुपके' एक कॉमेडी फिल्म है जो हिन्दी भाषा के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में धर्मेंद्र, शर्मिला टैगोर, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और ओम प्रकाश जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे।
गोलमाल
साल 1979 में आई अमोल पालेकर की फिल्म 'गोलमाल' में भी बड़े ही रोचक ढंग से हिंदी के महत्व को समझाया गया है। फिल्म में उनके साथ उत्पल दत्त, बिन्दिया गोस्वामी, दीना पाठक, ओम प्रकाश, युनुस परवेज और अमिताभ बच्चन ने भी अहम किरदार निभाया था।
नमस्ते लंदन
'नमस्ते लंदन' में भला अक्षय कुमार के उस वक्तव्य को कैसे भूला जा सकता है जो उन्होंने कटरीना कैफ की सगाई के दौरान दिया था। जिसमें भारत की सभ्यता के साथ साथ हिंदी का महत्व समझाया था। उनके वक्तव्य से ना सिर्फ फिल्म में कटरीना उनसे खुश हो जाती हैं बल्कि हिंदी प्रेमी सिनेमाघर में खड़े होकर तालियां बजाने लगते हैं। ये फिल्म साल 2007 में आई थी।
हिंदी मीडियम
इस फिल्म की कहानी दिल्ली में रहने वाले एक व्यापारी राज बत्रा की है, जो दिल्ली में कपड़ों का व्यापार करते रहता है। अमीर होने के बावजूद राज बत्रा अच्छे से अंग्रेजी भाषा नहीं बोल पाता, इसलिए वह अपनी बेटी को अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ाना चाहता है। दरअसल, फिल्म हिंदी मीडियम के जरिए ये दिखाने की कोशिश की गई है कि हिंदी के लिए अंग्रेजी भाषा कितनी बड़ी प्रतिद्वंदी हो गई है। इस फिल्म में इरफान खान और सबा कमर मुख्य भूमिका में थे। ये फिल्म साल 2017 में आई थी।