{"_id":"6745f9e038815759a90bb0a9","slug":"hisaab-barbar-kirti-kulkarni-talked-about-hisab-barbar-talked-about-r-madhavan-acting-2024-11-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hisaab Barabar: कीर्ति कुलकर्णी ने की 'हिसाब बराबर' की बात, आर माधवन की एक्टिंग को लेकर किया ये खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Hisaab Barabar: कीर्ति कुलकर्णी ने की 'हिसाब बराबर' की बात, आर माधवन की एक्टिंग को लेकर किया ये खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Tue, 26 Nov 2024 10:14 PM IST
सार
फिल्म 'हिसाब बराबर' का प्रीमियर इफ्फी गोवा में हुआ। फिल्म के प्रीमियर में कीर्ति कुलकर्णी ने आर माधवन और फिल्म की कहानी को लेकर बात की है।
विज्ञापन
1 of 5
हिसाब बराबर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'हिसाब बराबर' फिल्म की कास्ट इफ्फी गोवा में फिल्म के प्रीमियर पर पहुंची। पिछले साल शूट हुई फिल्म 'हिसाब बराबर' की कास्ट इफ्फी गोवा में पहुंची। इस दौरान कीर्ति कुलकर्णी ने मीडिया से बात की। बातचीत के दौरान उन्होंने आर माधवन की तारीफ की। इस दौरान फिल्म की कास्ट भी मौजूद रही।
2 of 5
हिसाब बराबर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का हुआ प्रीमियर
55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में 26 नवंबर को आर माधवन की फिल्म का प्रीमियर हुआ। अश्विनी धीर द्वारा निर्देशित, ये फिल्म हास्य, व्यंग्य और भावनाओं का मिश्रण है। कॉरपोरेट बैंक के अरबों डॉलर के घोटाले को उजागर करने की साहसी लड़ाई के बाद वित्तीय धोखाधड़ी जैसे मुद्दों का बहादुरी से सामना करता है।
3 of 5
हिसाब बराबर
- फोटो : सोशल मीडिया
कीर्ति कुलकर्णी ने हिसाब बराबर को लेकर बात की
हिसाब बराबर फिल्म को लेकर कीर्ति कुलकर्णी ने कुछ बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने फिल्म नहीं देखी है अभी तक। वे फिल्म देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, ये कॉमेडी फिल्म है, उन्होंने कहा लोगों को लगता है कि लोगों को लगता है कि उन्हें कॉमेडी नहीं आती है। ये बहुत अच्छी कहानी है। मैं इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हिसाब बराबर
- फोटो : सोशल मीडिया
आर माधवन को लेकर बोलीं कीर्ति कुलकर्णी
उन्होंने कहा कि ये फिल्म पिछले साल शूट की गई थी, इस फिल्म की यादें उनके लिए धुंधली हो गई है। उन्होंने कहा कि आर माधवन का काम बहुत ही अच्छा है। वे बहुत उत्साहित करते हैं। वे अपनी लाइनें बहुत अच्छे से याद रखते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहली बार माधवन के साथ काम किया है। उन्होंने कहा कि वे काम एक साथ और अच्छे से करते हैं। स्क्रीन पर काम करना उनके साथ अच्छा रहा।
विज्ञापन
5 of 5
हिसाब बराबर
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसी है फिल्म की कास्ट
फिल्म के प्रीमियर के दौरान आर माधवन, कीर्ति कुलकर्णी समेत फिल्म की स्टार कास्ट मौजूद रही। नील नितिन मुकेश एक शक्तिशाली बैंकर, मिकी मेहता के किरदार में नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।