{"_id":"5c91ed68bdec22140c42b876","slug":"holi-2019-deepika-padukone-will-not-play-with-ranveer-singh-she-will-on-chhapaak-shooting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद पहली होली पत्नी के साथ नहीं मना पाएंगे रणवीर, दीपिका ने बनाया दूसरा प्लान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के बाद पहली होली पत्नी के साथ नहीं मना पाएंगे रणवीर, दीपिका ने बनाया दूसरा प्लान
Thu, 21 Mar 2019 07:49 AM IST
विजय जैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Thu, 21 Mar 2019 07:49 AM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone and Ranveer Singh
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार की होली बॉलीवुड के कई सितारों के लिए बेहद खास है। उन सितारों के लिए और भी ज्यादा खास होगी जिनकी शादी के बाद पहली होली है। इस बीच फिल्म इंडस्ट्री के खूबसूरत कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की होली को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि दीपिका शादी के बाद अपनी पहली होली पति रणवीर सिंह के साथ नहीं मनाएंगी।
Ranveer Singh and Deepika padukone
- फोटो : file photo
पता हो कि पर्दे पर अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने के बाद अब दीपिका पादुकोण बतौर प्रोड्यूसर फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखना चाहती हैं। उनके द्वारा पहली प्रोड्यूस फिल्म 'छपाक' है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो दीपिका पादुकोण इस होली 'छपाक' की शूटिंग पर होंगी जिसके चलते वह रणवीर सिंह के साथ होली नहीं खेल सकेंगी।
Ranveer Singh and Deepika Padukone
- फोटो : Instagram
मंगलवार को एक अवॉर्ड शो में पहुंचीं दीपिका ने बताया कि इस होली वह कोई सेलिब्रेशन नहीं करेंगी, केवल काम करेंगी। बताया जा रहा है कि फिल्म 'छपाक' के शेड्यूल के लिए दीपिका 21 मार्च को मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी। खबरों की मानें तो दीपिका की यह फिल्म एसिड अटैक पीड़ित लक्ष्मी अग्रवाल की बायोपिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ranveer singh deepika padukon
- फोटो : amar ujala
हाल ही में दीपिका पादुकोण का लंदन के म्यूजियम मैडम तुसाद में वैक्स स्टैच्यू बनाया गया है। दीपिका ने लंदन पहुंचकर पति रणवीर सिंह और पिता प्रकाश पादुकोण के साथ इस वैक्स स्टैच्यू के अनावारण समारोह में हिस्सा लिया। दीपिका की इस प्रतिमा का नाम 'द स्चैच्यू ऑफ परपज' रखा गया है।
विज्ञापन
Deepika Padukone and Ranveer Singh
- फोटो : social media
वहीं दीपिका और उनके स्टैच्यू की तस्वीर को रणवीर सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए बेहद शानदार कैप्शन दिया। उन्होंने लिखा- 'डीपी 2.0 ओरिजिनल वाली तो मेरे पास है।' पति के इस मजाकिया कैप्शन पर दीपिका ने भी बड़े ही अलग अंदाज में उन्हें जवाब दिया। दीपिका ने३ लिखा- 'अब तुम्हें अच्छे से पता है कि जब तुम्हें मेरी ज्यादा याद आएगी तो कहां जाना है।' दीपिका और रणवीर के फैंस ने उनके इस मजाकिया अंदाज को काफी पसंद किया।