{"_id":"5c8b5b15bdec2214757c4608","slug":"holi-2019-raza-murad-shared-his-experience-of-raj-kapoor-r-k-studio","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आरके स्टूडियो में काफी अनोखे ढंग से होली मनाते थे राजकपूर, रजा मुराद ने खोले थे सारे राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आरके स्टूडियो में काफी अनोखे ढंग से होली मनाते थे राजकपूर, रजा मुराद ने खोले थे सारे राज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Thu, 21 Mar 2019 07:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
r k studio Holi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राज कपूर जैसी होली अब कोई नहीं मनाता और न ही आज कोई नहीं मना सकता। सुभाष घई होली में भांग घोलते थे और अमिताभ हर आदमी को गले लगाते थे। रंगों से भरे टैंक में हर किसी को फेंक दिया जाता था। उस होली में कोई भी बचकर नहीं निकल पाता था।
2 of 5
रजा मुराद
- फोटो : अमर उजाला
अब होली तो वही है, लेकिन उसको मनाने के तरीके जरूर बदल गए हैं। कुछ इस तरह की भूली बिसरी यादें पांच सौ से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले रजा मुराद अमर उजाला के साथ राजकपूर की होली पर अपना अनुभव साझा कर चुके हैं। मीडिया से रूबरू होने के बाद फिल्म स्टार ने बॉलीवुड की होली की यादों को ताजा किया। बताते हैं कि पहले आर.के स्टूडियो में होली उत्सव बहुत ही शानदार हुआ करता था।
3 of 5
r k studio Holi
- फोटो : amar ujala
बताया कि आर के स्टूडियो में होली उत्सव का मतलब भांग व फूड फेस्टिवल था। आर के स्टूडियो में अस्थायी रूप से कुंआ बनाया गया था। जिसमें हर किसी को डुबकी लगाने पर मजबूर कर दिया जाता था, जबरन इस कुएं में सबको डाला जाता था। मुझे पहली बार आर के स्टूडियो में जब होली में हिस्सा लेने का मौका मिला तो मैं तो खुशी से फूला नहीं समाया था। कई सालों तक आरके स्टूडियो में होली का जश्न मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
r k studio Holi
- फोटो : amar ujala
राजकपूर की होली बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड तक पसंद की जाती रही। हर किसी कलाकार की तमन्ना होती थी कि आरके की होली जरूर खेली जाए। उन्हें यहां पर होली खेलने का कई दफा मौका मिला। बिग बी अमिताभ बच्चन जैसे कलाकार भी यहां अलग ही नजर आते थे। समय के साथ ही होली मनाने के तरीके भी बदल गए।
विज्ञापन
5 of 5
r k studio Holi
- फोटो : amar ujala
अब न तो आरके जैसी होली कहीं दिखती है। बॉलीवुड कलाकार होली जोश के साथ मनाते हैं लेकिन आरके जैसी होली शायद ही कभी मन पाए। अब तो सिर्फ यहां पर यादें ही बाकी रह गई हैं। होली उनके लिए काफी महत्वपूर्ण त्योहार है। इसको सभी को सौहार्द के साथ मिलकर मनाना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।