{"_id":"5c90d273bdec22144502192e","slug":"karan-johar-do-not-play-holi-because-of-abhishek-bachchan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करण जौहर के साथ आखिर होली पर क्या हुई थी हरकत, त्योहार के नाम से भी घबराते हैं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करण जौहर के साथ आखिर होली पर क्या हुई थी हरकत, त्योहार के नाम से भी घबराते हैं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Thu, 21 Mar 2019 07:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Karan Johar, abhishek bachchan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जहां देशभर में लोग रंगों के महोत्सव होली को धूम-धाम से मनाते हैं वहीं, बॉलीवुड की हस्तियां भी इसे मनाने में किसी से पीछे नहीं रहती हैं। लेकिन इस बीच बॉलीवुड का एक बड़ा डायरेक्टर ऐसा भी है जो होली से बहुत दूर रहता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह और कोई नहीं बल्कि करण जौहर हैं।
2 of 5
karan johar
- फोटो : file photo
करण जौहर के साथ बचपन में कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद उन्होंने होली खेलनी ही छोड़ दी। करण जौहर ने एक शो में होली न खेलने के पीछे का कारण बताया था। उन्होंने कहा था, 'जब मैं 10 साल का था तब हम अमिताभ बच्चन की होली पार्टी में जाते थे। मुझे रंगों के साथ होली खेलना खास पसंद नहीं था।'
3 of 5
Karan Johar, abhishek bachchan
करण ने आगे बताया, 'होली के दिन जैसे ही मैं अमिताभ बच्चन के घर पहुंचता था तो अभिषेक मुझे पूल में धक्का दे देते थे। इस घटना से मैं इतना सहम गया था कि मैंने इसके बाद कभी होली नहीं खेली।' बता दें कि अभिषेक बच्चन और करण जौहर बचपन के दोस्त हैं और दोनों की ये दोस्ती आज भी बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Karan Johar and Anushka
इतना ही नहीं करण ने एक किस्सा और शेयर किया। उन्होंने बताया, 'जब मैं 6 या 7 साल का था तो मेरी कॉलोनी के कुछ बच्चे सिल्वर पेंट लगाने के लिए मेरे पीछे पड़ गए थे। बचने की कोशिश करते हुए मैं नीचे गिर गया और आखिर में दूसरे बच्चों से मेरा झगड़ा हो गया था।'
विज्ञापन
5 of 5
karan johar
करण ने कहा उस दिन से होली के लिए मेरा सारा प्यार खत्म हो गया और मैंने तब से अभी तक होली नहीं खेली है। करण जौहर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके प्रोडक्शन तले बनने वाली मल्टीस्टारर फिल्म 'कलंक' इन दिनों चर्चा में है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।