सब्सक्राइब करें

Holi 2022: बॉलीवुड के वो सितारे जो नहीं मनाते होली, रंगों से रहते हैं कोसों दूर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Fri, 18 Mar 2022 07:55 AM IST
विज्ञापन
Holi 2022 Bollywood Actors Who Dont Play Holi Festival Dont Like Colors
करीना कपूर खान, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

होली खुशियों और रंगों का त्योहार है। इस त्योहार का नाम सुनते ही लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। पूरे देश में होली बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है। बॉलीवुड की होली भी काफी मशहूर है। फिल्म जगत के सितारे अपने ही अंदाज में इस फेस्टिवल को सेलिब्रेट करते हैं। जहां कई सेलेब्स होली को धूमधाम से मनाते हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी स्टार्स हैं जो होली नहीं खेलते। आज हम आपको ऐसे ही फिल्मी सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो रंगों से काफी दूर रहते हैं।

Holi 2022 Bollywood Actors Who Dont Play Holi Festival Dont Like Colors
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर खान

सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर खान रंगों से कोसों दूर रहती हैं। वह होली नहीं खेलती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इसके पीछे की वजह से लोगों से साझा की थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि उनके दादाजी यानि राज कपूर के निधन के बाद उन्होंने होली खेलना छोड़ दिया। बता दें कि एक समय में राज कपूर के वक्त मनाई जाने वाली होली पूरे बॉलीवुड में मशहूर थी।

Holi 2022 Bollywood Actors Who Dont Play Holi Festival Dont Like Colors
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया

जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम का नाम भी उन कलाकारों में शामिल है जो रंगों से दूरी बनाकर रखते हैं। उनका मानना है कि रंगों में इस्तेमाल होने वाले कई प्रकार के केमिकल्स प्रकृति को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। यही वजह है कि एक्टर को इस त्योहार से ज्यादा लगाव नहीं है। जॉन जल्द ही फिल्म 'अटैक' में नजर आने वाले हैं। उनकी यह फिल्म 1 अप्रैल को रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2022 Bollywood Actors Who Dont Play Holi Festival Dont Like Colors
कृति सैनन - फोटो : सोशल मीडिया

कृति सैनन

कृति सैनन भी रंगों से परहेज करती हैं। एक समय पर वह अपने घर पर होली खेला करती थी, लेकिन अब वो रंगों से काफी दूर रहती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'बच्चन पांडे' होली के मौके पर ही रिलीज हो रही है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

विज्ञापन
Holi 2022 Bollywood Actors Who Dont Play Holi Festival Dont Like Colors
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह

बॉलीवुड में लगातार कई हिट फिल्में देने वाले एक्टर रणवीर सिंह भी होली नहीं खेलते हैं। अक्सर रंग बिरंगे कपड़ों में दिखने वाले एक्टर असली रंगों से दूर रहना पसंद करते हैं। रंग न खेलने की वजह उन्होंने साफ-सफाई को बताया है। बता दें कि 'गली बॉय' एक्टर आखिरी बार फिल्म '83' में देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। हालांकि फिल्म ने 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed