नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'होली काउ' रिलीज को तैयार है। कल यानी 26 अगस्त को यह फिल्म रिलीज हो रही है। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म को नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने बनाया है। नवाजुद्दीन की अभिनय प्रतिभा से तो सभी वाकिफ हैं, मगर आलिया इस फिल्म के जरिए पहली बार फिल्मी दुनिया में कदम रख रही हैं। वैसे यह फिल्म इस मामले में भी खास है कि अच्छी-खासी तकरार के बाद नवाजुद्दीन और आलिया साथ में एक प्रोजेक्ट ला रहे हैं। यह तो किसी से छिपा नहीं है कि दो साल पहले आलिया सिद्दीकी ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके परिवार पर घरेलू हिंसा का केस किया था। मगर, वर्ष 2021 में दोनों के सारे गिले-शिकवे दूर हो गए। आखिर कैसे? आइए जानते हैं पूरा मामला...
Holy Cow: जब कोरोना ने दूर की नवाजुद्दीन-आलिया के दिल की कड़वाहट, फिल्मी है तलाक की दहलीज से लौटा यह रिश्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2009 में हुई थी शादी
रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया सिद्दीकी उर्फ अंजना किशोर पांडे और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की शादी वर्ष 2009 में हुई। दोनों के दो बच्चे हैं-एक बेटा और एक बेटी। करीब एक दशक सफल वैवाहिक जीवन जीने के बाद वर्ष 2020 में आलिया सिद्दीकी ने अपने पति नवाजुद्दीन सिद्धिकी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक 27 जुलाई 2020 को आलिया सिद्दीकी ने मुंबई के वर्सोवा थाने में पति नवाजुद्दीन सिद्दीकी, देवर मिनाजुद्दीन, फैयाजुद्दीन और अयाजुद्दीन, सास मेहरुनिशा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके अलावा आलिया ने नवाजुद्धीन पर भी कई आरोप लगाए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने यह तक कहा था कि जब वह प्रेग्नेंट थीं तो नवाजुद्धीन सिद्दीकी के कई लड़कियों के साथ अफेयर थे।
एक ही साल में बदल गए सुर
इतना ही नहीं, आलिया ने खुलेआम यह तक कह दिया था कि अब इस शादी में उनके लिए कोई सम्मान नहीं बचा है और वह एक्टर से तलाक लेना चाहती हैं। मगर, एक ही साल बाद यानी 2021 में अचानक आलिया सिद्दीकी के सुर बदल गए। उन्होंने तलाक का फैसला वापस लेने का मन बना लिया। दरअसल, यह चमत्कार कोविड महामारी की दस्तक की वजह से हुआ। कोविड के बाद पति से आलिया की सारी शिकायतें दूर हो गईं और उन्होंने खुद यह कहा कि अब वह तलाक नहीं लेना चाहती हैं। बता दें कि आलिया को कोविड हो गया था। उनके मुताबिक इस दौरान नवाज ने उनकी काफी देखभाल की। आलिया ने खुलासा किया था कि वह कोरोना वायरस से पीड़ित हैं और नवाजुद्दीन दोनों बच्चों की देखभाल कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि अभिनेता अक्सर उनकी हालत जानने के लिए संपर्क भी करते रहते हैं। नवाज के इस देखभाल करने और ध्यान रखने के पक्ष ने आलिया को काफी प्रभावित किया। आखिर उन्होंने तलाक के फैसले पर विचार किया और फिर से साथ में जिंदगी गुजारनी का निर्णय लिया।
दिलचस्प है फिल्म की कहानी
सफल शादी, फिर अचानक गलतफहमियां और तकरार के बाद यूं एक बार फिर दिलों का मिलना...कुल मिलाकर नवाजुद्दीन और आलिया सिद्दीकी की कहानी भी किसी फिल्मी कहानी सरीखी ही लगती है। गिले-शिकवे दूर होने के बाद पहली बार दोनों एक साथ कोई फिल्मी प्रोजेक्ट साथ ला रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि फैंस इसे कैसी प्रतिक्रिया देते हैं। फिल्म की बात करें तो इसकी कहानी काफी दिलचस्प है। दरअसल, इस फिल्म के मुख्य किरदार में एक गाय होगी। यह फिल्म एक गाय की चोरी की कहानी पर आधारित है। फिल्म का कुछ-कुछ कनेक्शन यूपी के एक पूर्व मंत्री की भैस चोरी की घटना से है। फिल्म में संजय मिश्रा लीड रोल में हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी और तिग्मांशु धूलिया की भी खास भूमिकाएं हैं।