फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mallika Sherawat: विकिपीडिया पर मल्लिका शेरावत को मिला सेक्स सिंबल का खिताब, अभिनेत्री बोलीं- क्या सच में...

Thu, 25 Aug 2022 10:23 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 25 Aug 2022 10:23 PM IST
सार


 

विज्ञापन
mallika sherawat tagged as bold actress symbol of india on wikipedia know about her reaction
मल्लिका शेरावत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मल्लिका शेरावत ने कई हिंदी फिल्मों में काम किया है। वह अपनी फिल्मों में बोल्ड सीन देने के लिए भी जानी जाती हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने बॉलीवुड को लेकर कुछ काले सच का खुलासा भी किया था। हाल ही में अभिनेत्री ने कहा है कि उनको सेक्स सिंबल के नाम से बुलाया जाना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। अभिनेत्री अपने इस बयान के बाद से एक बार फिर सुर्खियों में आ चुकी हैं। 

mallika sherawat tagged as bold actress symbol of india on wikipedia know about her reaction
मल्लिका शेरावत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एक इंटरव्यू के दौरान मल्लिका शेरावत ने बताया कि उन्हें बेवजह सुर्खियों में रहना पसंद नहीं है, इसीलिए वह किसी भी पीआर तक को फॉलो नहीं करती हैं। वह अपनी निजी जिंदगी में मस्त रहती हैं। उन्होंने खुद कहा कि वह पीआर से इतनी दूर हैं कि सिर्फ अपने बारे में बात करती हैं, और बहुत ही ईमानदार इंसान हैं। मल्लिका ने कहा कि इसी वजह से वह कई बार मुश्किल में भी पड़ जाती हैं। 

mallika sherawat tagged as bold actress symbol of india on wikipedia know about her reaction
मल्लिका शेरावत - फोटो : सोशल मीडिया

मल्लिका भले ही सोशल मीडिया के टच में न हों लेकिन सोशल मीडिया पर हमेशा उनके बारे में चर्चा होती रहती है। अभिनेत्री की डेब्यू फिल्म मर्डर के बाद उनको इंडस्ट्री की बेहद ग्लैमरस अभिनेत्री कहा जाने लगा था। इतना ही नहीं विकिपीडिया पर उन्हें सेक्स सिंबल तक का खिताब भी दिया गया है। अभिनेत्री से इस टैग को लेकर भी सवाल किया गया कि क्या उन्हें एक महिला होने के नाते सेक्स सिंबल बुलाए जाने से दिक्कत नहीं होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
mallika sherawat tagged as bold actress symbol of india on wikipedia know about her reaction
मल्लिका शेरावत - फोटो : सोशल मीडिया

इस सवाल के जवाब में मल्लिका ने कहा, मुझे नहीं पता कि ये सब कौन लिखता है, और क्या लोग सच में विकिपीडिया को इतना सीरियस लेते हैं। आगे उन्होंने कहा कि इस इमेज को कैसे बदलें मुझे तो पता भी नहीं है। मैं इन सबपर ध्यान नहीं देती, वैसे भी, लोग इन बातों को कैसे लेते हैं, ये उनके ऊपर है। मुझे सिर्फ इस पर ध्यान देना है कि मैं क्या करती हूं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed