सब्सक्राइब करें

Ishaan Khatter: जो शख्स करता है मोटिवेट वही क्रिटिक भी, जानिए ईशान खट्टर की जिंदगी में कौन है वो?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 16 May 2025 09:38 PM IST
सार

ईशान खट्टर को बॉलीवुड में आए हुए ज्यादा समय नहीं हुआ लेकिन वह फिल्म और वेब सीरीज जैसे प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग तरह का काम कर रहे हैं। हाल ही में इस अभिनेता ने बताया कि वो कौन है, जो उन्हें सराहता भी है और उनके काम की आलोचना भी करता है? 

विज्ञापन
Homebound Actor Ishaan Khatter Step Brother Shahid Kapoor Support Him A lot
ईशान खट्टर - फोटो : इंस्टाग्राम@ishaankhatter

ईशान खट्टर ने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की, वह शाहिद कपूर की फिल्म ‘वाह, लाइफ हो तो ऐसी(2005)’ में नजर आए थे। फिर साल 2018 में हिंदी फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में ईशान ने डेब्यू किया। इन दिनों वह अपनी एक फिल्म ‘होमबाउंड’ को लेकर चर्चा में हैं। एक हालिया इंटरव्यू में ईशान खट्टर ने अपने करियर को लेकर बात की है, इस बातचीत में अपनी जिंदगी से जुड़े एक खास शख्स का जिक्र किया, जो उन्हें हमेशा सही सलाह देता है। 

Trending Videos
Homebound Actor Ishaan Khatter Step Brother Shahid Kapoor Support Him A lot
ईशान खट्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @ishaankhatter

कौन है वो खास शख्स 
हाल ही में एनडीटीवी से की गई एक बातचीत में ईशान खट्टर बताते हैं कि भाई शाहिद कपूर (सौतेले भाई) से हमेशा सही सलाह मिली है। ईशान कहते हैं, ‘ भाई शाहिद का कहना है कि अपना सूरज खुद बनो, खुद अपनी एनर्जी का सोर्स बनो। किसी और की तरह चमकने की कोशिश मत करो। खुद पर भरोसा रखो।’ यही सलाह ईशान को करियर में काम आ रही है। 

ये खबर भी पढ़ें: Homebound: ईशान-विशाल की दोस्ती को दर्शाता 'होमबाउंड' का पहला पोस्टर, करण जौहर ने शेयर की खास जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Homebound Actor Ishaan Khatter Step Brother Shahid Kapoor Support Him A lot
शाहिद कपूर और ईशान खट्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

क्रिटिसाइज भी करते हैं शाहिद 
आगे ईशान खट्टर बताते हैं कि भाई शाहिद कपूर मोटिवेट तो करते हैं कि वह उनके काम को क्रिटिसाइज भी करते हैं। शाहिद आसानी से तारीफ नहीं करते हैं। यही कारण है कि ईशान के लिए शाहिद कपूर की तारीफ बहुत मायने रखती है।  

ये खबर भी पढ़ें: Ishaan Khatter: ईशान ने ‘द रॉयल्स’ में कौन से सीन के लिए मांग लिए ज्यादा पैसे? अभिनेता ने खुद किया खुलासा
Homebound Actor Ishaan Khatter Step Brother Shahid Kapoor Support Him A lot
ईशान खट्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @ishaankhatter
कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंचेंगे ईशान 
इन दिनों कान फिल्म फेस्टिवल चर्चा में हैं। ईशान भी इस इवेंट में पहुंचने वाले हैं। उनकी फिल्म ‘होमबाउंड’ का कान फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर होने वाला है। यह प्रीमियर 21 मई को होगा। फिल्म को नीरज घेवान ने निर्देशित किया है। 
विज्ञापन
Homebound Actor Ishaan Khatter Step Brother Shahid Kapoor Support Him A lot
'द रॉयल्स' वेब सीरीज में ईशान - फोटो : इंस्टाग्राम@netflix_in
इस सीरीज में आए नजर 
ईशान खट्टर के करियर फ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह वेब सीरीज ‘रॉयल्स’ में नजर आए थे। इसमें एक रॉयल फैमिली के मेंबर का रोल ईशान ने किया। इस सीरीज में ईशान के शर्टलेस सीन्स की काफी चर्चा रही है। इस वेब सीरीज में भूमि पेडनेकर ईशान खट्टर के अपाेजिट नजर आईं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed