सब्सक्राइब करें

Honey Singh: हनी सिंह ने महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक शब्दों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- फिर लोग मेरे गाने न सुनते

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sun, 16 Apr 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Honey Singh 3.0 Ramper Talk About Misogyny Singer Said Than Nobody Listened My Songs
हनी सिंह - फोटो : social media

बॉलीवुड के जाने माने सिंगर और रैपर हनी सिंह अक्सर ही सुर्खियों में बने रहते हैं। वह इन दिनों अपने नए म्यूजिक एल्बम 3.0 को लेकर खबरों में बने हुए हैं। हनी सिंह अपने इस एल्बम का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हालांकि रैपर अपने इस एल्बम के चलते विवादों में भी फंसते हुए नजर आ रहे हैं, जिसको लेकर हनी सिंह ने खुलकर बात की है। 

Honey Singh 3.0 Ramper Talk About Misogyny Singer Said Than Nobody Listened My Songs
हनी सिंह - फोटो : social media

हनी सिंह 3.0 पर चल रहा है विवाद
दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में हनी सिंह ने अपने इस एल्बम के लिरिक्स के चलते चल रहे विवाद को लेकर बात की है। कहा जा रहा था उनके गानों में महिलाओं के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल होता है, इसको लेकर उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता तो लोग मेरे गाने क्यों सुनते ? अगर मेरे गानों में महिलाओं के लिए अपमानजनक शब्द होते हैं तो फिर कोई भी मुझे अपनी बेटी की शादी में परफॉर्म करने के लिए क्यों बुलाता? बहुत सारे भाई बहन मेरे गानों पर डांस करते हैं। मैंने बीते 15 वर्षों में कई शादियों और पार्टियों में परफॉर्म किया है। 

Honey Singh 3.0 Ramper Talk About Misogyny Singer Said Than Nobody Listened My Songs
हनी सिंह - फोटो : social media

हनी सिंह बोले- लोग ज्यादा सेंसिटिव हो गए हैं
हनी सिंह ने आगे कहा कि लोग ज्यादा सेंसिटिव हो गए हैं। लोग जितना पढ़े लिख रहे हैं वे ज्यादा सेंसिटिव हैं और चीजों को गलत तरीके से ले रहे हैं। एक गाना था कि मुझको राणा जी माफ करना, तो क्या ये मिसेजिनी नहीं हैं। 

Parineeti Chopra: शादी की अफवाहों के बीच एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं परिणीति, यूजर्स बोले- 'होने वाली दुल्हन'

विज्ञापन
विज्ञापन
Honey Singh 3.0 Ramper Talk About Misogyny Singer Said Than Nobody Listened My Songs
हनी सिंह - फोटो : social media

हनी सिंह के मुताबिक पहले लोग इंटेलेक्चुअल थे
उन्होंने कहा कि पहले लोग इंटेलेक्चुअल हुआ करते थे। पढ़े लिखे होने में और इंटेलेक्चुअल होने में काफी अंतर हैं। आज हम पहले जैसे नहीं रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि जैसा कि मैंने एमफिल की पढ़ाई की है। लोग बोलते हैं कि हां यार ये इंटेलेक्चुअल है। पहले लोगों की सोच काफी बड़ी हुआ करती थी। मनोरंजन को लोग सिर्फ मनोरंजन की तरह लिया करते थे। आज अगर कभी कोई एक्ट्रेस बिकिनी पहन लेती है तो लोग उसके पीछे पड़ जाते हैं। क्यों नहीं पहन सकती है वो बिकिनी?

Ponniyin Selvan 2: 'पीएस-2' का एंथम सॉन्ग रिलीज, ए आर रहमान की जादुई आवाज में खोए फैंस

विज्ञापन
Honey Singh 3.0 Ramper Talk About Misogyny Singer Said Than Nobody Listened My Songs
हनी सिंह - फोटो : social media

नए एल्बम के चलते खड़ा हुआ विवाद
आपको बता दें हाल ही में हनी सिंह ने अपना नया गाना 3.0 लॉन्च किया है, जिसको लेकर वह काफी चर्चा में हैं। साथ ही इस गाने को लेकर वह विवादों में भी फंस रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed