फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Housefull 5: रविवार को आया 'हाउसफुल 5' के कलेक्शन में उछाल, जानिए 17वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sun, 22 Jun 2025 10:06 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 22 Jun 2025 10:06 PM IST
सार

Housefull 5 Box Office Collection Day 17: मल्टी स्टारर कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'हाउसफुल 5' की रिलीज को आज पूरे दो हफ्तों से ज्यादा हो चुके हैं। फिल्म को आज रविवार के दिन अच्छा रिस्पांस मिला है।
 

विज्ञापन
housefull 5 box office collection day 17 akshay kumar jacqueline fernandez soundarya sharma film total earning
हाउसफुल 5 - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'हाउसफुल 5' 6, जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कई बॉलीवुड सितरों ने अहम भूमिका निभाई हैं। आज फिल्म की रिलीज को पूरे 17 दिन हो चुके हैं। आइए जानते हैं फिल्म का रविवार को कैसा कलेक्शन रहा।

 
housefull 5 box office collection day 17 akshay kumar jacqueline fernandez soundarya sharma film total earning
फिल्म 'हाउसफुल 5' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
फिल्म का अब तक का कल्केशन
फिल्म 'हाउसफुल 5' ने पहले दिन शुक्रवार को 24 करोड़ रुपये के कलेक्शन से बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला। वहीं पहले हफ्ते फिल्म की कुल कमाई 127.25 करोड़ रुपये हुई। फिल्म ने दूसरे हफ्ते कुल 40.85 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया। वहीं 15वें दिन फिल्म ने महज 2 करोड़ रुपये का कारोबार किया और 16 वें दिन शनिवार को फिल्म ने 2.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं अब 17वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
 
housefull 5 box office collection day 17 akshay kumar jacqueline fernandez soundarya sharma film total earning
हाउसफुल 5 - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के 17वें दिन का कलेक्शन
फिल्म ने 17वें दिन आज रविवार को वीकएंड पर 3.03 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं फिल्म 'हाउसफुल 5' ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 175.63 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की कमाई ऐसे ही होती रही को यह फिल्म जल्द ही 200 करोड़ रुपये कमा लेगी।

यह भी पढ़ें: Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर ने चाय की चुस्की के साथ शेयर की तस्वीरें, लिखा - 'जब दिल बड़ा, सोच बड़ी तो...'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
housefull 5 box office collection day 17 akshay kumar jacqueline fernandez soundarya sharma film total earning
'हाउसफुल 5' - फोटो : इंस्टाग्राम-@nadiadwalagrandson
वीकएंड का मिला भरपूर फायदा
फिल्म ने पहले शनिवार को 31 करोड़ रुपये और रविवार को 32.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं दूसरे वीकएंड पर शनिवार के दिन फिल्म ने 9.5 करोड़ रुपये और दूसरे रविवार को फिल्म ने 11.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने तीसरे शनिवार को 2.5 करोड़ रुपये और तीसरे रविवार को 3.03 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

यह भी पढ़ें: Rajkummar Rao: पत्रलेखा ने की 'भूल चूक माफ' में राजकुमाव के डांस मूव्स की तारीफ, एक्टर ने दिया प्यारा जवाब
 
विज्ञापन
housefull 5 box office collection day 17 akshay kumar jacqueline fernandez soundarya sharma film total earning
हाउसफुल 5 - फोटो : एक्स
फिल्म की स्टार कास्ट
'हाउसफुल 5' कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म तरुण मनसुखानी द्वारा सह-लिखित और निर्देशित है। प्रोडक्शन बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत साजिद नाडियाडवाला, वर्दा नाडियाडवाला और फिरोजी खान द्वारा निर्मित है। यह हाउसफुल फ्रेंचाइजी की पांचवीं किस्त है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपदे, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा, चंकी पांडे, निकितिन धीर और जॉनी लीवर जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें: Manoj Bajpayee: 'हजरात-हजरात-हजरात', मनोज बाजपेयी ने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के 13 साल पूरे होने का मनाया जश्न
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed