कियारा आडवाणी बॉलीवुड की उभरती हुई एक्ट्रेस हैं। उन्हें अब तक कई बड़ी फिल्मों में एक्टिंग करते देखा जा चुका है। इस समय वह कार्तिक आर्यन के अपोजिट फिल्म 'भूल भूलैया 2' में नजर आ रही हैं। यह फिल्म 20 मई को रिलीज हो चुकी है। लंबे समय से लोग इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे, अब लोगों का यह इंतजार खत्म हो चुका है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी यह फिल्म हिट होगी या फ्लॉप ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन उससे पहले हम आपको कियारा की पांच फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड बताने जा रहे हैं कि बॉक्स ऑफिस पर उनका हाल कैसा रहा?
Bhool Bhulaiyaa 2: भूल भुलैया 2 से पहले कियारा आडवाणी की इन पांच फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा हाल, जानें यहां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी की वजह से इस फिल्म को अमेजन प्राइम पर रिलीज किया गया था। शेरशाह कैप्टन विक्रम बत्रा की रियल लाइफ पर बेस्ड थी। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में थीं। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई। विष्णुवर्धान के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक ड्रामा को आईएमडीबी पर 8.4 रेटिंग दी गई है।
दिसंबर 2020 में रिलीज हुई इंदु की जवानी एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी। फिल्म में आदित्य सील और कियारा आडवाणी लीड रोल में दिखे थे। कॉमेडी फिल्म होने के बावजूद यह फिल्म लोगों को हंसाने में नाकाम रही। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बहुत ही खराब रहा। आंकड़ों के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर यह केवल एक करोड़ का ही कारोबार कर सकी थी।
शेरशाह की तरह फिल्म लक्ष्मी भी ओटीटी रिलीज थी। यह साउथ की फिल्म कंचना की रीमेक थी। अक्षय कुमार जैसे स्टार के बावजूद यह फिल्म लोगों को लुभा न सकी थी। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की गई इस फिल्म में कियारा का किरदार भी लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया था।
लक्ष्मी से पहले रिलीज हुई फिल्म गुड न्यूज में अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी नजर आए थे। फिल्म में दिलजीत दोसांज और करीना कपूर भी थीं। इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिला। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 205.14 करोड़ का कलेक्शन किया था।