प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ह्यूस्टन में रविवार को 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया। स्टेडियम में मौजूद करीब साठ हजार लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मंच से राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत और पीएम मोदी की जमकर तारीफ की तो वहीं पीएम मोदी ने अमेरिका को भारत का सबसे अच्छा दोस्त बताया। विकास का नारा देते हुए पीएम मोदी ने आतंकवाद पर करारा प्रहार किया। दुनियाभर में अब दोनों नेताओं की तारीफ हो रही है इस बीच बॉलीवुड ने इस पर खुशी जताई है।
मोदी-ट्रंप की जुगलबंदी से बॉलीवुड खुश, सलमान सहित इन एक्टर्स ने बांधे तारीफों के पुल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान ने ट्वीट करते हुए पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की तारीफ की। उन्होंने लिखा- 'पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की 2 देशों के बीच हुई इस महान साझेदारी को बहुत आगे जाना है।'
Way to go PM Modi and Prez Trump for a great association between the 2 nations. . . @narendramodi @realDonaldTrump pic.twitter.com/FNqhkB4UyG
करण जौहर ने भी इसे गर्व का क्षण बताया। करण ने लिखा- भारत और दुनियाभर में रहने वाले भारतीयों के लिए गर्व का क्षण। नरेंद्र मोदी ने कितना प्रेरणादायक और ठोस भाषण दिया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी भीड़ के साथ भारतीय प्रधानमंत्री को चियर्स करते रहे।
Proud moment for India and fellow indians across the globe . What an inspiring and solid address by @narendramodi . @POTUS also in awe as crowd cheers for the indian prime minister.#HowdyModi
#HowdyModi
अभिनेता अनुपम खेर ने लिखा- #HowdyModi में सबकुछ बहुत शानदार था। मैंने कभी दो देशों के बीच ऐसी बॉन्डिंग नहीं देखी। ह्यूस्टन में पचास हजार भारतीयों की प्रतिक्रिया और जयकार भावनात्मक और ऐतिहासिक थी। और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आप एक वास्तविक रॉकस्टार हैं। जय हो!
Everything about #HowdyModi was SPECTACULAR. Never have I seen such bonding between two countries. Reaction & cheering of the crowd of 50000 Indians in Houston was emotional & historical. And Hon. Prime Minister @narendramodi ji!! You are a real ROCKSTAR. Bravo. Jai Ho! 🙏🇮🇳
हाल ही में न्यूयॉर्क से इलाज करवाकर भारत लौटे ऋषि कपूर ने लिखा- #howdymodi “Go Modi” - “Go Trump” - Houston, US. Proud of our being. समुदाय पर गर्व है। भारत पर गर्व है।
#howdymodi “Go Modi” - “Go Trump” - Houston, US. 🇮🇳🇺🇸 Proud of our being. Proud of the community. Proud of India.