{"_id":"5d646cda8ebc3e939d468acb","slug":"hrishikesh-mukherjee-death-anniversary-when-he-scolded-amitabh-bachchan-and-dharmendra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस डायरेक्टर ने सरेआम धर्मेंद्र और अमिताभ को लगाई थी डांट, मुंह लटकाकर बैठ गए थे दोनों कलाकार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस डायरेक्टर ने सरेआम धर्मेंद्र और अमिताभ को लगाई थी डांट, मुंह लटकाकर बैठ गए थे दोनों कलाकार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 27 Aug 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
Chupke Chupke
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चुपके-चुपके, अनुपमा, आनंद, अभिमान, गुड्डी, गोलमाल और नमक हराम जैसी यादगार फिल्में बनाने वाले ऋषिकेश मुखर्जी की पहचान एक तेज-तर्रार निर्देशक की तौर पर थी। वो किसी भी एक्टर को शूट किए जाने वाले सीन की जानकारी नहीं देते थे यानि किसी को भी ये नहीं पता होता था कि अगले सीन में उसे क्या रोल मिलने वाला है, बस कॉस्ट्यूम एक्टर्स को थमा दी जाती थी। 27 अगस्त 2006 को उनका निधन हो गया था। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम उनकी जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा आपको बता रहे हैं।
2 of 7
hrishikesh mukherjee
- फोटो : Social Media
फिल्म 'चुपके चुपके' में काम कर रहे अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र को ऋषिदा की इस आदत के बारे में पता नहीं था और इसी की वजह से उन्हें ऐसी डांट पड़ी कि दोनों के मुंह लटक गए।
3 of 7
Chupke Chupke
- फोटो : Social Media
दरअसल एक सीन शूट किया जाना था जिसमें असरानी सेंट्रल कैरेक्टर थे। असरानी को सीन के दौरान सूट पहनने के लिए दिया गया जबकि धर्मेंद्र को एक ड्र्राइवर के कपड़े। अब ये माजरा किसी को समझ नहीं आया। एक तरफ धर्मेंद्र सोच में थे तो वहीं दूसरी तरफ असरानी..जबकि ऋषि दा सेट पर आराम से चेस खेलने में मग्न थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Hrishikesh Mukherjee
- फोटो : Social Media
जब जिज्ञासा शांत ना हुई तो धर्मेंद्र ने असरानी से पूछ ही लिया, 'क्यों, मैं तुम्हारा ड्राइवर बना हूं क्या ? क्या चल रहा है ? तुम्हें सूट और मुझे ड्राइवर के कपड़े क्यों? असरानी ने कहा कि पता नहीं। ऋषि दा दोनों की बातें सुन रहे थे और उन्हें ऐसे बतलाते देख ऋषि दा ने धर्मेंद्र को जोर से आवाज लगाई और कहा, 'ऐ धरम.. असरानी से क्या पूछ रहे हो। सीन के बारे में पूछ रहे हो.. अगर कहानी की इतनी ही समझ होती तो तुम आज हीरो होते। इतना सुनते ही धर्मेंद्र बिल्कुल चुप हो गए।
विज्ञापन
5 of 7
'चुपके चुपके' में अमिताभ बच्चन और धर्मंद्र
तब तक अमिताभ बच्चन को धर्मेंद्र के साथ हुए इस वाकये के बारे में जानकारी नहीं थी और उन्होंने भी अपनी जिज्ञासा शांत करने के लिए असरानी से सूट वाला माजरा पूछ ही लिया और कहा, 'तुम आज सूट में कैसे.. किसका ऑफिस है ये सेट पर?
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।