फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hrithik Saba: बाउंसर लेकर सबा आजाद की सीरीज देखने पहुंचे ऋतिक, पूरे कार्यक्रम का बदल गया फोकस

Sat, 11 Mar 2023 10:51 AM IST
प्रियंका नेगी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रियंका नेगी Updated Sat, 11 Mar 2023 10:51 AM IST
विज्ञापन
Hrithik arrives to watch Saba Azad's web series rocket boys season 2 with bouncers
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इन दोनो बॉलीवुड के गलियारों में ऋतिक रोशन और सबा आजाद के किस्से सबकी जुबान हैं। अक्सर ऋतिक रोशन और सबा आजाद को एक साथ देखा जाता है। 'रॉकेट बॉयज 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान भी ऋतिक रोशन अपनी गर्ल फ्रेंड सबा आजाद के साथ ही नजर आए। सबा आजाद ने 'रॉकेट बॉयज' के पहले सीजन के बाद अब इसके दूसरे सीजन में भी काम किया है। लेकिन, इस खास स्क्रीनिंग में ऋतिक के पहुंचने से सीरीज के दूसरे कलाकार और तकनीशियन ही उखड़े उखड़े नजर आए क्योंकि इसके बाद किसी ने सीरीज की अच्छाई या खराबी को लेकर बात की ही नहीं, सब बस ऋतिक और सबा के रिश्तों के चटखारे ही लेते रहे।

Hrithik arrives to watch Saba Azad's web series rocket boys season 2 with bouncers
रॉकेट बॉयज 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'रॉकेट बॉयज 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान हिंदी सिनेमा के तमाम सितारे नजर आए। मौका था सीरीज के पहले एपीसोड की स्टार स्क्रीनिंग का और इस दौरान ऋतिक रोशन सबसे आगे सबा आजाद के साथ बैठे नजर आएंगे। ऋतिक रोशन पर सबकी नजर टिकी रही कि जब वह सबा आजाद का सीन देखेंगे तो उनकी क्या प्रतिक्रिया होगी, लेकिन सबा आजाद पहले एपिसोड में दिखी ही नहीं।

यह भी पढ़ें: एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित ने फ्रीज कराए एग, बोलीं- अब मुझ पर शादी का दबाव नहीं

Hrithik arrives to watch Saba Azad's web series rocket boys season 2 with bouncers
रॉकेट बॉयज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'रॉकेट बॉयज' का पहला सीजन पिछले साल 2022 में आया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। अब इसके दूसरे सीजन का प्रसारण 16 मार्च से शुरू होने वाला है। सीरीज में जिम सर्भ, इश्वाक सिंह, रेजिना कैसैंड्रा, सबा आजाद, रजत कपूर, दिब्येंदु भट्टाचार्य आदि की मुख्य भूमिकाएं हैं। सबा आजाद इस सीरीज में परवाना ईरानी की भूमिका निभा रही है। 'रॉकेट बॉयज' के पहले सीजन को भी काफी पसंद किया था और इस सीरीज को बहुत सारे अवॉर्ड भी मिले।

यह भी पढ़ें: बोल्डनेस की मल्लिका हैं पूनम पांडे, फिल्मों से ज्यादा विवादों को लेकर बटोरीं सुर्खियां

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik arrives to watch Saba Azad's web series rocket boys season 2 with bouncers
रॉकेट बॉयज 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'रॉकेट बॉयज 2' के पहले एपिसोड की स्क्रीनिंग के दौरान ऋतिक रोशन काले रंग का सूट और चश्मा पहने दिखे। वहीं सबा आजाद सफेद बैकलेस ड्रेस में थी। ऋतिक रोशन और सबा आजाद यहां एक दूसरे में ही खोए रहे और बस कहने भर को ही स्क्रीनिंग में पहुंचे दूसरे सितारों आए कुछ और मेहमानों से बात रहे थे। इस दौरान कोई प्रशंसक दोनों की तरफ सेल्फी के लिए न लपके इसका खास इंतजाम किया गया। एक बाउंसर उनके साये की तरह लगातार उनके आगे पीछे मौजूद रहा।

यह भी पढ़ें: संदिग्ध हालात में हुई सतीश कौशिक की मौत? दिल्ली पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed