फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Poonam Pandey: बोल्डनेस की मल्लिका हैं पूनम पांडे, फिल्मों से ज्यादा विवादों को लेकर बटोरीं सुर्खियां

Sat, 11 Mar 2023 09:44 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 11 Mar 2023 09:44 AM IST
विज्ञापन
Poonam Pandey Birthday Special Know Unknown Facts about her life Career and Controversies
Poonam Pandey - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ग्लैमर और बोल्डनेस दोनों का मिक्स अप देखने को मिलता है।  फिल्म जगत की हसीनाएं केवल खूबसूरती में ही नहीं बल्कि बोल्डनेस में भी एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका फिल्मी करियर तो बहुत सफल नहीं रहा, लेकिन उनकी बोल्ड अदाओं के चर्चें आज भी लोगों की जुबां पर ही रहते हैं। हम बात कर रहे हैं पूनम पांडे की, जो अपनी जिन्दगी में कई कंट्रोवर्सी का शिकार हो चुकी हैं।

Poonam Pandey Birthday Special Know Unknown Facts about her life Career and Controversies
पूनम पांडे - फोटो : social media

पूनम पांडे आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर पूनम हमेशा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। यही नहीं, पूनम की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। फैंस पूनम के हर अंदाज के दीवाने हैं। इसलिए आए दिन उनसे जुड़ी किसी भी खबर को वायरल होने में ज्यादा समय नहीं लगता है। 

Poonam Pandey Birthday Special Know Unknown Facts about her life Career and Controversies
पूनम पांडे - फोटो : social media

पूनम ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्हें मॉडलिंग जगत में पहचान साल 2011 में कैलेंडर गर्ल्स की मॉडल के तौर पर मिली थी। इसके बाद से पूनम एक सफल मॉडल के तौर पर भी जानी जाती हैं। वह अपनी मॉडलिंग के दिनों में फैशन मैगजीन के कवर पेज पर भी नजर आ चुकी हैं। इन सब के बावजूद आपको बता दें कि पूनम का विवादों से भी गहरा नाता रहा है। पूनम का नाम सामने आते ही विवादों की श्रृंखला याद आ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Poonam Pandey Birthday Special Know Unknown Facts about her life Career and Controversies
पूनम पांडे - फोटो : insta

साल 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप के मैच में भारतीय टीम जब सारे मैच जीत रही थी तो उस समय पूनम ने एलान किया था कि अगर टीम ने वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया तो वो पूरी तरह न्यूड हो जाएंगी। इस एलान के बाद वह काफी चर्चा में भी आ गई थीं। इसके अलावा एक बार पूनम सनी लियोनी से खुद की तुलना करने पर भी भड़क गई थीं। उन्होंने कहा था कि वह एक अभिनेत्री हैं और अभिनय करने आई हैं। किसी अडल्ट फिल्म की एक्ट्रेस नहीं हैं।

 

विज्ञापन
Poonam Pandey Birthday Special Know Unknown Facts about her life Career and Controversies
पूनम पांडे - फोटो : Instagram

पूनम उस समय भी सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने अपना बाथरूम डांस वीडियो यूट्यूब पर खुद ही रिलीज कर दिया था। इसमें वह बाथरूम में डांस कर रही थीं। इस वीडियो के बाद पूनम काफी विवादों में फंस गई थीं और इसके चलते यूट्यूब ने वह वीडियो ब्लॉक कर दिया था। इसके अलावा कोरोना महामारी के दौरान पूनम लॉकडाउन में घूमते हुए गिरफ्तार हो गई थीं, जिसके बाद पूनम और उनके पति की गिरफ्तारी भी हुई थी। हालांकि पूनम ने इन बातों को अफवाह का नाम दिया था।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed