सब्सक्राइब करें

Fighter: फाइटर के नए गाने 'हीर आसमानी' का टीजर जारी, आसमान में हवाई एक्शन दिखाएंगे ऋतिक-दीपिका

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 06 Jan 2024 01:26 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan and Deepika Padukone starrer Fighter new song Heer Aasmani teaser goes viral on Internet
फाइटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नए साल की शुरुआत हो चुकी है। इस साल बॉलीवुड की एक से बढ़कर एक फिल्म धमाल मचाने के तैयार हैं। इस लिस्ट में पहला नाम सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'फाइटर' का है, जो 25 जनवरी को रिलीज होगी। ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर स्टारर इस फिल्म को लेकर दर्शकों में भी जबरदस्त उत्साह है। अब फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने फिल्म के नए गाने का टीजर जारी कर दिया है।

Hrithik Roshan and Deepika Padukone starrer Fighter new song Heer Aasmani teaser goes viral on Internet
फाइटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'शेर खुल गए' और 'इश्क जैसा' कुछ गाने के बाद फाइटर के मेकर्स जल्द ही अगला गाना 'हीर आसमानी' रिलीज करेंगे। ऋतिक रोशन ने हीर आसमानी का टीजर जारी कर खुलासा किया कि गाना कब आएगा। 'हीर आसमानी' का टीजर ऋतिक रोशन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। इसमें ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण को वायु सेना की वर्दी में दिखाया गया है।

Hrithik Roshan and Deepika Padukone starrer Fighter new song Heer Aasmani teaser goes viral on Internet
फाइटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

टीजर में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण टेकऑफ के लिए तैयार होते दिख रहे हैं। टीजर को साझा करते हुए ऋतिक लिखा है, "जमीन वालों को समझ नहीं आनी.. मेरी हीर आसमानी।" इसके बाद ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण , करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय की जोश भरी  झलक मिलती है। यह गाना 8 जनवरी 2024 को रिलीज होगा।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan and Deepika Padukone starrer Fighter new song Heer Aasmani teaser goes viral on Internet
फाइटर टीजर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के अलावा, फाइटर में अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख, तलत अजीज और भी अन्य शामिल हैं। मुख्य कलाकारों की शुरुआती झलकियां और किरदारों के नाम हाल ही में सामने आए थे। ऋतिक ने स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया का किरदार निभाया है, जबकि अनिल ने ग्रुप कैप्टन राकेश जय सिंह उर्फ रॉकी की भूमिका निभाई है। दीपिका ने स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ का किरदार निभाया है, जिन्हें मिन्नी के नाम से भी जाना जाता है।

OMG: मुंबई सेंसर बोर्ड का खलबली मचाने वाला कारनामा, अभिनेताओं के चेहरे नेताओं जैसे दिखे तो रिजेक्ट कर दी फिल्म

विज्ञापन
Hrithik Roshan and Deepika Padukone starrer Fighter new song Heer Aasmani teaser goes viral on Internet
फाइटर से अनिल कपूर का लुक - फोटो : सोशल मीडिया

वे सभी भारतीय वायु सेना की एयर ड्रैगन्स यूनिट से हैं, जिसमें अनिल कपूर के रॉकी कमांडिंग ऑफिसर हैं। भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म कही जाने वाली 'फाइटर' 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed