{"_id":"64a641804ff55afaae0b22c9","slug":"hrithik-roshan-and-saba-azad-are-planning-to-settle-down-and-tie-the-knot-very-soon-2023-07-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hrithik Saba: ऋतिक रोशन हमेशा के लिए थामने जा रहे सबा आजाद का हाथ? जानें कपल का वेडिंग प्लान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Hrithik Saba: ऋतिक रोशन हमेशा के लिए थामने जा रहे सबा आजाद का हाथ? जानें कपल का वेडिंग प्लान
ऋतिक रोशन और सबा आजाद का रिश्ता अब किसी से छिपा नहीं है। यह जोड़ा पब्लिकली रोमांस फरमाते और अपने पीडिए से लाइमलाइट बटोरते देखा जाता है। रोमांटिक डिनर डेट हो या लंच आउटिंग या फिर बॉलीवुड पार्टी ये लवबर्ड्स अपनी मौजूदगी से लोगों का खासा ध्यान खींचते हैं। वहीं, अब इस कपल के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। खबरें हैं कि ऋतिक और सबा अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
2 of 5
सबा आजाद-ऋतिक रोशन
- फोटो : सोशल मीडिया
पहली पत्नी सुजैन खान से तलाक के बाद ऋतिक रोशन को सबा आजाद में दोबारा प्यार मिला। वहीं, अब खबरें हैं कि इस जोड़े ने जिंदगी में आगे बढ़ते हुए शादी करने का फैसला कर लिया है। हालांकि, ये दोनों कब और कहां शादी करेंगे इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। कहा जा रहा है कि ऋतिक रोशन ने नए रिश्ते के लिए हामी भर दी है, और यह दोनों जल्द से जल्द शादी करने वाले हैं।
3 of 5
ऋतिक रोशन-सबा आजाद
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री के ग्रीक गॉड पहले ही सबा को अपने परिवार से मिलवा चुके हैं। वहीं, ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान भी अर्सलान गोनी संग अपने रिश्ते को आगे बढ़ा रही हैं। कई मौकों पर तो इन चारों को साथ में भी क्वालिटी टाइम स्पैंड करते देखा जा चुका है। यह पहली बार नहीं, है जब इनकी शादी की अफवाहें सुर्खियां बनी हैं। इससे पहले मार्च महीने में दोनों की वेडिंग की खबरों ने तूल पकड़ा था। हालांकि, उस वक्त राकेश रोशन ने साफ कर दिया था कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है।
रिपोर्ट की मानें तो, सबा आजाद और ऋतिक रोशन की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इस मीटिंग के बाद दोनों की बातचीत शुरू हो गई। इनके रिश्ते में होने की खबरों ने तब तूल पकड़ा जब दोनों को डिनर डेट पर साथ स्पॉट किया गया। दोनों, रिश्ते की शुरुआत में छुट्टियां मनाने गोवा गए थे, और वहां कुछ दिन बिताकर आए थे।
ऋतिक रोशन ने वर्ष 2014 में सुजैन खान से तलाक ले लिया था। इसके बाद एक्टर का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जोड़ा गया। सबा से पहले वह मॉडल सामंथा लॉकवुड के साथ भी नजर आए थे, जिससे चारों तरफ उनके डेटिंग की खबरें फैल गई थीं। वहीं, सबा की बात करें तो उन्होंने वर्ष 2008 की फिल्म 'दिल कबड्डी' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था, लेकिन उन्हें वर्ष 2011 की फिल्म 'मुझसे फ्रैंडशिप करोगे' से मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।