बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन का जन्मदिन 10 जनवरी को होता है। ऋतिक रोशन बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं जो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह आज 46 साल के हो गए हैं। ऋतिक की गिनती बॉलीवुड के सबसे मंहगे अभिनेताओं में से एक होती है। उन्होंने बतौर मुख्य हीरो अपने करियर की शुरुआत साल 2000 में आई फिल्म कहो न प्यार से किया था। उनकी पहली फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया। ऋतिक रोशन अब तक कई शानदार फिल्म दे चुके हैं। उनके जन्मदिन पर बॉलीवुड के कई सितारे और फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।
ऋतिक के जन्मदिन पर मां ने साझा की अनदेखी तस्वीरें, ब्रेन सर्जरी के समय अभिनेता की हो गई थी ऐसी हालत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋतिक को उनकी मां पिंकी रोशन ने बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। ऋतिक की मां ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर बेटे ऋतिक रोशन की सात साल पुरानी कई अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं। ऋतिक की ये तस्वीरें उस समय की हैं जब उन्होंने अपनी ब्रेन सर्जरी करवाई थी। पिंकी रोशन ने जो तस्वीरें साझा की हैं उसमें ऋतिक ऑपरेशन थिएटर में नजर आ रहे हैं। अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे की खबर के अनुसार साल 2013 में फिल्म बैंग बैंग की शूटिंग के दौरान ऋतिक के सर में चोट लगी थी जिसके कारण उनके दिमाग में रक्त का थक्का जम गया था।
A post shared by Pinkie Roshan (@pinkieroshan) on
इन तस्वीरों को साझा करते हुए पिंकी रोशन ने बेटे ऋतिक के लिए बेहद खास कैप्शन भी लिखा। पिंकी रोशन ने लिखा, 'आज मैं भारी मन से ऐसी तस्वीरें साझा कर रही हूं जिसे पहले कभी नहीं देखा गया। हालांकि, यह अफसोस, दुख या चिंता के साथ भारी मन नहीं है। ये ढेर सारे प्यार के साथ फैला हुआ भारी मन है जिसके जरिए खून का हर कतरा मुझे डुग्गू की मां होने का सबसे ज्यादा अहसास करवाता है। हमने अपने बच्चों में चरित्र पैदा किया, उनका समर्थन किया और उन्हें प्रोत्साहित करने का उदाहरण बना दिया है। क्या होता है जब उनकी सहानभुती, शक्ति और साहस माता-पिता से आगे निकल जाते हैं?' पिंकी रोशन ने अपने पोस्ट में आगे खुलासा किया कि ब्रेन सर्जरी के दौरान ऋतिक लगभग बेहोश थे।
सोशल मीडिया पर ऋतिक की मां ने लिखा, 'डुग्गू जब ब्रेन सर्जरी के लिए जा रहा था तो मैं काफी घबराई हुई थी। मेरा ब्लड प्रेशर भी काफी बढ़ा हुआ था। जब डॉक्टर उसका इलाज कर रहे थे तो मैं उसकी हर समय चिंता कर रही थी,लेकिन उसकी आंखों में कोई डर, चिंता और घबराहट नहीं थी। उसकी इस हिम्मत ने मुझे भी शक्ति दी।' इसके अलावा पिंकी रोशन ने बेटे ऋतिक के इस बारे में और भी प्यारी भरी बातें लिखी हैं। सोशल मीडिया पर ब्रेज सर्जरी की ऋतिक की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।
पिंकी रोशन के अलावा ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान ने भी उन्हें बेहद खास पोस्ट के जरिए जन्मदिन की बधाई दी है। सुजैन ने इंस्टाग्राम पर ऋतिक और अपने दोनों बेटों की तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, जन्मदिन की बधाई Rye, मुझे पता है आप सबसे अविश्वसनीय आदमी हैं। सोशल मीडिया पर सुजैन खान की पोस्ट भी काफी वायरल हो रही है। ऋतिक रोशम के फैंस भी उनकी इस पोस्ट में कमेंट के जरिए बधाई दे रहे हैं।
A post shared by Sussanne Khan (@suzkr) on